फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangeeta Odwani: संगीता ओडवानी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार, बोलीं- पावरफुल निर्माता साथ सोने के लिए...

Thu, 25 May 2023 01:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री संगीता ओडवानी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए खुलासा किया कि वह करियर के शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं।
विज्ञापन
संगीता ओडवानी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों कई एक्ट्रेस कास्टिंग काउच का खुलासा कर चुकी हैं। इस कड़ी में अब टीवी और फिल्म अभिनेत्री संगीता ओडवानी का भी नाम शामिल हो गया है। उन्होंने भी खुलासा किया कि इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में वह कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। टीवी शो 'शुभ मंगल में दंगल' में अपने किरदार के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि एक शक्तिशाली और लोकप्रिय निर्माता ने उनसे अकेले में मिलने के लिए कहा और जब वह एक दोस्त के साथ गईं तो उन्होंने मीटिंग कैंसिल कर दी।
विज्ञापन


संगीता का खुलासा
संगीता ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि अभिनेता का जीवन कभी आसान नहीं होता। खासकर जब आप एक बाहरी व्यक्ति हैं और लोग आपको निशाना बनाते हैं और आपको अपने आसपास सोने के लिए प्रभावित करने की कोशिश करते हैं। मुझे याद है कि मेरे शुरुआती दिनों में एक मशहूर प्रोड्यूसर ने मुझ पर कोशिश की और मुझसे अकेले में मिलने को कहा। उस दौरान मैं और मेरी दोस्त व अभिनेत्री सोनाली सिंह अपने अभिनय के सपने को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ सपनों की नगरी मुंबई पहुंचे। हम एक ऑडिशन के लिए साथ गए और बाद में हमें निर्माता से मिलने के लिए कहा गया, इसलिए जब मैं उन्हें अपने साथ ले गई तो निर्माता ने यह कहते हुए मीटिंग कैंसिल कर दी कि मुझे अकेले आना था, क्योंकि वे मुझे लॉन्च करने जा रहे हैं, इसलिए यह एक पर्सनल मीटिंग होनी चाहिए।

Aryan Khan: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आर्यन खान की जगह पक्की? इस भूमिका में आ सकते हैं नजर
विज्ञापन


प्रोड्यूसर पर नहीं किया केस
संगीता ने कहा कि वह अंदाजा लगा सकती हैं कि प्रोड्यूसर की मंशा सही नहीं थी, लेकिन उन्होंने इसकी रिपोर्ट नहीं करने या उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में उनके इरादों पर संदेह कर सकती थी, लेकिन वह लोकप्रिय और बहुत शक्तिशाली थे, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय हम वापस चले गए और अब उनका मनोरंजन नहीं किया।
विज्ञापन


Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने ईस्ट इंडिया कंपनी से की OTT की तुलना, कहा- वह दोस्त की तरह आते हैं और फिर..

इंडस्ट्री में मेहनत से बनाई जगह
अभिनेत्री ने इसे दिल टूटने वाली घटना कहा। इसके बाद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वह वापस इंडस्ट्री में काम की तलाश करने लौटीं और अपने हुनर के दम काम हासिल किया। अभिनेत्री ने कहा कि मेरा दिल टूट गया था, क्योंकि मैं हैरान थी कि हम जो कुछ भी सुनते हैं कि एक अभिनेत्री को शोबिज में एक अच्छा ब्रेक पाने के लिए समझौता करने की जरूरत है, क्या यह सच था? लेकिन भगवान की कृपा से मैंने खुद को एक और मौका दिया और साबित कर दिया कि यह एक मिथक था। वास्तव में यह एक व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह कोई शॉर्टकट चुनना चाहता है या अपनी प्रतिभा और नियति पर विश्वास के साथ प्रयास करते रहना चाहता है।

Sunil Dutt Death Anniversary: आखिर मौत से पहले सुनील दत्त ने क्यों भेजा था दोस्त परेश रावल को खत, जानें यहां



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें