फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर-ए-सेंसर- बॉलीवुड की पहली फिल्म जो विदेश में हुई शूट, जानिए इसके अनजाने किस्से

Thu, 02 Mar 2017 05:24 PM IST
amarujala.com- विनीता वशिष्ठ
विज्ञापन
outdoor shooting - फोटो : Source
विज्ञापन
आजकल हर फिल्म करोड़ों में बनती है और उनका अधिकांश हिस्सा विदेशी वादियों में शूट होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेश में यानी आउटडोर शूट वाली पहली फिल्म कौन सी थी।
विज्ञापन


चलिए बताए देते हैं, 1964 में आई राजकपूर की फिल्म 'संगम' भारत की पहली फिल्म थी जिसे विदेश में शूट किया गया।

फिल्म प्रेम त्रिकोण पर आधारित थी औऱ इसमें राजकपूर, वेजयंती माला और राजेंद्र कुमार के बीच प्रेम दिखाया गया है।

आपको शायद वो सीन याद हो, जब राजकपूर वेजयंती माला से शादी करने के बाद हनीमून पर जाते हैं। हनीमून के लिए राजकपूर यूरोप जाते हैं और असल में इन दृश्यों की शूटिंग यूरोप के कई देशों में की गई थी। 

राजकपूर और वेजयंतीमाला के रोमांस के सीन वेनिस, पेरिस और स्विटजरलैंड में फिल्माए गए। पूरे केबिन क्रू को इन जगहों पर ले जाने में राजकपूर को पानी की तरह पैसा बहाना पड़ा लेकिन संगम की सफलता ने उनका सारा मलाल धो डाला।
विज्ञापन


इतना ही नहीं यह राजकपूर प्रोडक्शन की पहली रंगीन फिल्म भी थी।
विज्ञापन

सफर-ए-सेंसर- बॉलीवुड की पहली फिल्म जो विदेश में हुई शूट, जानिए इसके अनजाने किस्से

- फोटो : source
इस फिल्म के बाद फिल्मों के गानों को विदेशी लोकेशन पर शूट करने का दौर चल पड़ा। इस फिल्म के बाद ही फिल्म निर्माताओं का ध्यान स्विटजरलैंड की हसीन वादियों पर गया औऱ तबसे अब तक स्विटजरलैंड बॉलीवुड की पहली पसंद बन चुका है।


इससे जुड़ा एक और किस्सा आपको सुनाते हैं। दरअसल राजकपूर ने गोपाल वर्मा (ये किरदार राजेंद्र कुमार को मिला) के किरदार के लिए दिलीप कुमार के पास पहुंचे। दिलीप ने हां तो कर दी लेकिन वो चाहते थे कि किरदार दूसरे मेल रोल के मुकाबले और सशक्त हो और उन्हें स्क्रिप्ट में बदलाव करने का अधिकार मिले। बतौर निर्माता राजकपूर को ये मंजूर न हुआ।

दूसरा नाम आया देवआनन्द का जिन्होंने कथित कॉल शीट के चलते फिल्म के लिए इनकार कर दिया। राजकपूर जद्दोजहद में थे कि किसी ने उन्हें राजेंद्र कुमार का नाम सुझाया। वो राजी हो गए और गोपाल वर्मा का किरदार राजेंद्र कुमार ने निभाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें