'तुम बिन' से मिली पहचान
फिल्म 'तुम बिन' में संदली सिन्हा के दमदार अभिनय के बाद से इंडस्ट्री में उनकी डिमांड बढ़ गई थी। 'तुम बिन' के बाद संदली सिन्हा को कई और फिल्मों में मौके मिले, लेकिन उनमें वह कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं, जिसकी वजह से उन्हें साइड रोल मिलने शुरू हो गए। फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाकर रातों-रात स्टार बनीं संदली सिन्हा अचानक ही फिल्मों में साइड हीरोइन के रोल में नजर आने लगीं।
Peter Pereira: 'मिस्टर इंडिया' फेम पीटर का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ भी कर चुके हैं काम
करोड़ों में खेल रही हैं संदली
जब फिल्मों में संदली सिन्हा का जादू नहीं चला तो उन्होंने साल 2005 में बिजनेसमैन किरण सालस्कर से शादी कर ली। शादी के बाद संदली सिन्हा ने करीब सात से आठ साल का ब्रेक लिया और फिर से इंडस्ट्री में वापसी की, लेकिन इस बार बॉलीवुड नहीं, बल्कि साउथ इंडस्ट्री में उन्होंने अपना हाथ आजमाया। आलम यह रहा कि यहां भी संदली सिन्हा की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। जब फिल्मों में अपना करिश्मा दिखाने में संदली असफल रहीं तो उन्होंने अपने पति किरण सालस्कर के बिजनेस में हाथ बांटना शुरू किया। संदली अपने पति का करोड़ों का बिजनेस को संभालने लगीं। लाइमलाइट से दूर संदली सिन्हा आज कंट्री ऑफ ओरिजिन को संभाल रही हैं, जो देश की सबसे बड़ी बेकरी में से एक है। इस बेकरी की नींव उन्होंने अपने पति किरण सालस्कर के साथ मिलकर रखी थी।
जब अंडरवर्ल्ड के गैंग्स्टर्स पर दिल हार बैठीं ये अभिनेत्रियां