भाग्यश्री हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार रही हैं। सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' से भाग्यश्री ने हर किसी का दिल जीत लिया। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी नाम कमाया। बता दें कि भाग्यश्री एक्टर समीर सोनी के साथ एक टीवी फिल्म 'अंखियों के झरोखों से' में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में एक सीन ऐसा था, जिसे लेकर भाग्यश्री काफी ज्यादा कतरा रही थीं। वह सीन था सुहागरात का। इस बात का खुलासा हाल ही में भाग्यश्री के को-स्टार समीर सोनी ने किया है।
रोमांटिक सीन करने में नहीं थीं सहज
बता दें कि समीर सोनी टीवी की दुनिया का बड़ा नाम रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने करियर की कई दिलचस्प बातें साझा कीं। समीर ने बताया है कि फिल्म 'अंखियों के झरोखों' से के दौरान रोमांटिक सीन करने को लेकर भाग्यश्री काफी असहज थीं। एक्टर ने यह भी बताया कि 'हम प्रेमी युगल का एक रोल प्ले कर रहे थे। भाग्यश्री एक अंधी लड़की की भूमिका निभा रहीं थीं।
Filmy Wrap: इस देश में केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग रद्द और डेस्टिनेशन वेडिंग पर विवेक का तंज, पढ़ें फिल्मी खबरें
निर्देशक ने किया था सेट तैयार
समीर सोनी ने आगे बताया, 'फिल्म में एक सुहागरात का सीन था, जिसके लिए हमारे निर्देशक अनिल गांगुली ने चांदनी रात का एक शानदार सेट तैयार किया था। सीन की शूटिंग के दौरान जैसे ही मैं भाग्यश्री के पास जाता था, तो वह पीछे हट जाती थीं। बार-बार ऐसा होने पर मैं भी काफी परेशान हो गया, मुझे ऐसा लग रहा था कि वह इस रोमांटिक सीन के लिए तैयार नहीं हैं।'
Cannes 2023: डॉ एल मुरुगन कान में करेंगे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, वेष्टि पहन रेड कार्पेट पर आएंगे नजर
समीर ने दी थी यह प्रतिक्रिया
फिल्म पर बात करते हुए समीर ने कहा, 'इसके बाद भाग्यश्री मुझे एक साइड ले गईं और बोलीं कि समीर आप इसे पर्सनल तौर पर मत लेना, लेकिन मैं इस तरह के कोई भी सीन करने में सहज नहीं हूं, क्योंकि मेरे छोटे बच्चे हैं और वे इस तरह से मुझे देखेंगे तो असहज हो जाएंगे।' समीर ने कहा, 'इस पर मैंने उनसे कहा कि मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं और इस मामले को लेकर निर्देशक से बात करने को भी कहा।'
Ali Mercchant: लव लाइफ पर अली मर्चेंट ने तोड़ी चुप्पी, तीसरी शादी को लेकर भी की बात