कॉमेडियन समय रैना यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो पर की गई टिप्पणी के बाद भारी आलोचनाओं के कारण मुश्किल में फंस गए हैं। फिलहाल समय रैना अनफिल्टर्ड टूर के लिए कनाडा का दौरा कर रहे हैं। शो के दौरान उन्होंने बताया कि वे चिंतित थे और परेशान थे। उन्होंने अपने इस विवाद के बारे में बात की और फैंस को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।