फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: इस खास शख्स ने दिया सामंथा को क्रिसमस गिफ्ट, बढ़ाया एक्ट्रेस का हौसला

Sun, 25 Dec 2022 05:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राहुल रवींद्रन ने सामंथा को क्रिसमस के मौके पर एक फोटो फ्रेम गिफ्ट किया है। इसमें उनके लिए खास नोट लिखा हुआ है। 
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा बटोरती हैं। सामंथा फिलहाल अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को क्रिसमस पर एक खास तोहफा मिला है। यह तोहफा उन्हें निर्देशक राहुल रवींद्रन ने दिया है। एक्ट्रेस ने बाकायदा इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक खास नोट लिखा है।

विज्ञापन


राहुल रवींद्रन ने सामंथा को क्रिसमस के मौके पर एक फोटो फ्रेम गिफ्ट किया है। इसमें उनके लिए खास नोट लिखा हुआ है। पीले और नीले रंग के फोटो फ्रेम में लिखा है, 'सैमी, वुमन ऑफ स्टील!' इसके आगे लिखा है,'सुरंग में अंधेरा है और कोई अंत नजर नहीं आता। यह वादा किया गया था, लेकिन रोशनी का कोई संकेत नहीं है। आप अपने कदम पूरी ताकत से खींच सकती हो। अपनी शंकाओं और डर को हराते हुए आगे बढ़ती रहो।' इसके आगे लिखा है, 'तुम स्टील से बनी हो। तुम जीत की हकदार हो। चलती रहो, जल्द ही सूरज चमकेगा। आप जैसे योद्धा हमेशा जीतते हैं। जो आपको हरा नहीं सकता, वह आपको सिर्फ मजबूत बनाता है, पहले से ज्यादा मजबूत।'
Main Atal Hoon: अटल बिहारी से पहले देश के इन प्रधानमंत्रियों पर बन चुकी हैं फिल्में, खूब बटोरी थीं सुर्खियां
विज्ञापन


अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो फ्रेम की तस्वीर शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा है, 'आप में से जो भी कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं, यह आपके लिए भी है। लड़ते रहो... हम पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होंगे... और जल्द ही हमेशा के लिए मजबूत होंगे।'
विज्ञापन


KBC 14: 'मेरे और विक्की के हालात एक जैसे...', आखिर बिग बी ने क्यों कह दी इतनी बड़ी बात

सामंथा के इस पोस्ट पर यूजर्स ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। साथ ही तमाम सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। सिंगर सोफी चोधरी ने हार्ट और हग इमोजी पोस्ट किया है। वहीं राशि खन्ना ने भी रिएक्ट किया है। बता दें कि कुछ वक्त पहले सामंथा ने फैंस को यह बताया कि वह मायोसिटिस नामक एक दुर्लभ ऑटो-इम्यून बीमारी से पीड़ित हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह 'यशोदा' में नजर आई थीं।
Bigg Boss 16: बिग बॉस के कंटेस्टेंट ने सलमान को जन्मदिन पर दिया धमाकेदार सरप्राइड, देख इमोशनल हुए 'भाईजान'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें