साउथ सुपर स्टार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने आने वाले सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। इस सीरीज में सामंथा वरुण धवन के साथ स्क्रीन साझा करती हुई दिखाई देने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मिडिया हैंडल से 'सिटाडेल' की सेट से एक तस्वीर को साझा किया है। सोशल मीडिया पर सामंथा की यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है।
सामंथा ने जाहिर की अपनी खुशी
अमेरिकन सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी रूपांतरण में सामंथा अहम भूमिका निभा रही हैं। इस सीरीज को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'सिटाडेल' की टीम के साथ अभिनेत्री ने फोटो साझा करते हुए लिखा है, 'फाइनली हमें कुछ देखने को मिल रहा है और हम सब बेहद उत्साहित हैं।' उन तस्वीरों में सामंथा काले रंग के फंकी जैकेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सामंथा के साथ फोटो में वरुण धवन के अलावा सीरीज के निर्देशक राज और डीके भी दिखाई दे रहे हैं। क्रीम रंग के टीशर्ट में वरुण कूल लग रहे हैं।
'
सिटाडेल' की स्टार कास्ट
सामंथा प्रभु की इस बहुचर्चित सीरीज में उनके साथ वरुण धवन दिखाई देने वाले हैं। इन दोनों के अलावा 'सिटाडेल' में सिकंदर खेर भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। महंगे लागत से बन रही इस सीरीज की शूटिंग भारत के अलावा साइबेरिया में भी हुई है। सामंथा इस सीरीज में बिलकुल अलग अवतार में दिखाई देने वाली हैं। 'सिटाडेल' के ओरिजनल संस्करण में प्रियंका चोपड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सामंथा जूझ रही हैं हेल्थ इश्यू से
'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान सामंथा अपने हेल्थ को लेकर काफी परेशान भी रही थीं। पिछले दिनों अभिनेत्री ने एक्टिंग से ब्रेक लेने की बात भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया था। उन्होंने 'सिटाडेल' के निर्देशक राज और डीके को धन्यवाद देते हुए लिखा था, 'आपलोग मेरे लिए परिवार की तरह हो और 'सिटाडेल' में काम करके मैं बेहद खुश हूं।'