साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके साथ ही वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर भी व्यस्त हैं। हाल ही में वह गंभीर बीमारी से लड़ीं। अब एक बार फिर उनकी तबीयत खराब हो गई है, जिसकी जानकारी सामंथा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।