फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Dobriyal: संघर्ष के दिन याद कर भावुक हुए दीपक डोबरियाल, कहा- मुझे सब दुबला एक्टर कहकर चिढ़ाते थे

Wed, 12 Apr 2023 10:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता दीपक डोबरियाल ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि 'ओमकारा' से पहले कोई उनकी इज्जत नहीं करता था।
विज्ञापन
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपक डोबरियाल हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अजय देवगन की फिल्म 'भोला' में अपनी दमदार अदाकारी से फैंस का दिल जीता। आज भले ही उन्होंने अपनी इंडस्ट्री में पहचान बना ली हो, लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। इस दौरान उनका दर्द छलका और उन्होंने बताया कि एक समय था, जब इंडस्ट्री में उनकी कोई इज्जत नहीं करता था।

विज्ञापन

'ओमकारा' से मिली पहचान

हाल ही में दिए इंटरव्यू में दीपक डोबरियाल ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में अपने भाषण के बारे में बात की। उन्होंने कहा बहुत से लोग तब सम्मान से बात नहीं करते थे। मुझे 'दुबला अभिनेता' कहते थे, लेकिन 'ओमकारा' में मेरे प्रदर्शन ने उन सभी को चुप करा दिया और उन्होंने मेरे साथ गरिमापूर्ण व्यवहार करना शुरू कर दिया। अब हालत बहुत बेहतर है।

Kareena Kapoor: यूजर्स को नहीं भाई करीना की फैमली फोटो, इस हरकत पर ट्रोल हुए इब्राहिम अली

ऐसे खत्म हुआ संघर्ष
दीपक डोबरियाल ने फिल्म 'ओमकारा' के बारे में बात करते हुए कहा कि इससे मेरा संघर्ष समाप्त हो गया। 'ओमकारा' के बाद मुझे ऑडिशन के लिए नहीं जाना पड़ा। निर्माता या निर्देशक ने मुझे फोन किया। 'ओमकारा' से पहले मैं संघर्षरत अभिनेताओं से कहता था कि यह सिर्फ समय की बात है। अपने शिल्प पर काम करें। अपनी कला को रोजाना सुधारें। हालांकि, कोई भी मुझे गंभीरता से नहीं लेता था, क्योंकि मैं भी एक स्ट्रगलर था। 'ओमकारा' के बाद मैंने फिल्मफेयर जीता और फिर उन्होंने मेरी बातों को गंभीरता से लिया।

Kareena Kapoor: यूजर्स को नहीं भायी करीना की फैमिली फोटो, इस हरकत पर ट्रोल हुए इब्राहिम अली
विज्ञापन

दीपक का वर्क फ्रंट

बात करें दीपक डोबरियाल के फिल्मी करियर की तो काफी संघर्ष के बाद साल 2006 में आई क्राइम ड्रामा फिल्म 'ओमकारा' से उन्हें सफलता मिली। हाल ही में वह 'भोला' में अपनी अदाकारी का दम दिखाते नजर आए थे। अब वह 'सास, बहू और फ्लेमिंगो' वेब सीरीज के साथ ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान, अंगिरा धर, ईशा तलवार, आशीष वर्मा सहित कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Saas Bahu aur Flamingo: 'सास बहू और फ्लेमिंगो' का टीजर जारी, खून की होली खेलती नजर आईं सास-बहू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें