फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky On Katrina: 'जब आप किसी से प्यार करते हैं तो...' कटरीना कैफ के साथ अपने रिश्तों पर क्या बोले विक्की कौशल

Thu, 30 Nov 2023 03:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्की कौशल ने संवाद में कहा कि 'सोशल मीडिया के जमाने में खतरनाक चीज है- ट्रेंडिंग है। चर्चा और कामयाबी दो अलग चीजें हैं। आजकल माना जाता है कि आप चर्चित हैं तो कामयाब हैं। चर्चा में तो हर रोज लोग बदल जाते हैं'।
विज्ञापन
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में अमर उजाला संवाद 2023 कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में 'मनोरंजन जगत की नई दिशाएं' विषय पर हुए सत्र में अभिनेता विकी कौशल शरीक हुए। इस दौरान अभिनेता शामिल हुए। पत्रकार नगमा ने उनसे चर्चा की। विक्की कौशल ने अपने अभिनय करियर और आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' के अलावा अपनी निजी जिंदगी पर भी खुलकर बात की। अभिनेता अपनी पत्नी कटरीना के बारे में भी चर्चा करते नजर आए...

विज्ञापन


आपका सफर दिलचस्प और मेहनतभरा रहा है। क्या कभी हताश हुए? युवाओं को क्या संदेश देंगे?
विकी कौशल: जितना ऑडिशन दे सकें, जितना रोज प्रैक्टिस कर सकें, वह आपकी मदद करेगा। मुझे मेरी मां ने अच्छी बात कही थी। कई बार ऑडिशन में टॉप-2 या टॉप-3 तक पहुंचकर भी कामयाबी नहीं मिलती थी। मैंने मां से कहा कि पता नहीं कैसे होगा। तब उन्होंने कहा कि कैसे होगा, यह चिंता करना तुम्हारा काम नहीं है। ये होकर रहेगा, इस पर भरोसा करना तुम्हारा काम है। जो आपके हाथ में है, उसमें जान फूंक दो और जो आपके हाथ में नहीं है, उसकी चिंता करना छोड़ दो। आज मुझे क्या करना है, मैं इसमें अपना सौ फीसदी देता हूं। कल क्या होना है, वह मैं कल ही देखता हूं।

आजकल लोगों को एक रील बनाकर शोहरत मिल जाती है। तेजी से यह शोहरत चली जाती है। कामयाबी को बरकरार रखना कितना मुश्किल है? 
विकी कौशल:
सोशल मीडिया के जमाने में खतरनाक चीज है- ट्रेंडिंग है। चर्चा और कामयाबी दो अलग चीजें हैं। आजकल माना जाता है कि आप चर्चित हैं तो कामयाब हैं। चर्चा में तो हर रोज लोग बदल जाते हैं। ट्रेंडिंग पर मत जाइए, अपनी लीगेसी बनाई। लीगेसी में वक्त लगेगा, लेकिन वह हमेशा रहेगी। वायरल होने के तो बहुत तरीके हैं, आपकी विरासत एक ही तरह से बनेगी।
विज्ञापन


फिल्मों में क्या बदलाव देखने को मिला?
विक्की कौशल: पहले हीरो के लिए कहानी लिखी जाती थी, अब कहानी के लिए हीरो लिए जाते हैं। यह बड़ा फर्क है। कहानी का हीरो होना बहुत जरूरी है। अब पटकथा लेखक मजबूत हैं, यह अच्छा बदलाव है। 

कैटरीना कैफ आपके पहले से कामयाब हैं। आप इसे कैसे देखते हैं?
विक्की कौशल:
भाभी तो वैसी हैं, लेकिन भाई भी तो वैसा हो। ...जब आप किसी से प्यार करते हैं तो प्लस-माइनस सबके साथ प्यार होता है। प्यार कामयाब इंसान से नहीं होता, वो कैसा इंसान है, उसकी रूह कैसी है, इससे प्यार होता है।

क्या फिल्में आसान जरिया हैं ऐसी बातों को सामने लाने का?
विकी कौशल: जब भी आप ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर फिल्म बनाते हैं तो उसके लिए एक बजट की जरूरत होती है। हर प्रोड्यूसर के पास वह बजट नहीं होता। बनाना हर कोई चाहता है, लेकिन संसाधन बहुत कम लोगों के पास हैं। हालांकि, एक बात है कि अब लोग दिलचस्पी रखने ले हैं कि हमारे रियल हीरोज के बारे में पता करें और दर्शकों को भी उसके बारे में बताएं। 

मेघना गुलजार ने फिल्म को निर्देशित किया है, क्या अलग लगा?
विकी कौशल: वे बहुत सहज हैं। उनके पास सादगी है। उनके किरदारों में भी यह नजर आती है। उनके किरदारों में एक गरिमा होती है, जो मुझे पसंद आती है। वे प्रामाणिकता के साथ बातों को रखती हैं। जब आर्मी यूनिफॉर्म की बात आई तो उन्होंने उसी फेब्रिक, उसी कलर की वर्दी बनवाई। मेडल्स भी सारे फौज से परखने के बाद आते थे। 

यह लुक किस फिल्म के लिए है?
विकी कौशल: यह सैम बहादुर का नहीं है। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे और मराठा वॉरियर संभाजी महाराज पर फिल्म बन रही है। मैं उन्हीं का किरदार अदा कर रहा हूं, इसलिए दाढ़ी बढ़ी हुई है। 

कश्मीर में शूट करने का तजुर्बा कैस रहा?
विकी कौशल: मैंने राजी की वहां शूटिंग की थी। सैम बहादुर की शूटिंग पहलगाम, श्रीनगर में हुई है। कश्मीर जाने का मैं मौका ढूंढता रहता हूं। जगह प्यारी है, लोग प्यारे हैं। हम एक रेस्त्रां में खाने गए थे। मुझे हाक साग पसंद है। मैं और मेघना गुलजार राजी की शूटिंग के वक्त वहां गए थे। हमें एक प्लेट हाक साग मिला, हमने एक और मांगा तो उन्होंने बताया कि यहां तो खत्म हो गया, लेकिन ये मेरे घर से आया था तो आपको दिया। अगली बार मैं जम्मू भी आऊंगा। यहां से मेरा गांव दो-तीन घंटे की दूरी पर ही है। होशियारपुर जब भी आया, जम्मू भी आऊंगा। 
Samvad 2023: फिल्म के लिए कई बार रिजेक्शन की मार झेल चुके हैं विक्की कौशल, कहा- ये दुख काहे खत्म नहीं होता बे
विज्ञापन


क्या आप फिल्में हमेशा देखते थे?
विकी कौशल: मुझे फिल्में देखना बहुत पसंद था। मुझे गोविंदा सर, अक्षय सर, शाहरुख सर की फिल्में, बच्चन साहब की फिल्में देखना पसंद था। बतौर अभिनेता मुझे एक्शन फिल्में करने में मजा आता है। यह मौका अभी 'उरी' में मिला था। जो फिल्म मुझे पसंद आ जाए तो मुझे लगता है कि उसे कोई न छुए। वह वैसे ही मुझे पसंद आती है। 
Sam Bahadur: 'सैम बहादुर' देख भावुक हुए विक्की के पिता शाम कौशल, पोस्ट साझा कर मेघना गुलजार को कहा धन्यवाद

आपको कोई फिल्म या अभिनेता पसंद आए हों? 
विकी कौशल: मैं कई फिल्मों से प्रभावित हुआ हूं, लेकिन रिपीट वॉट में मैं 'लगान' देखना पसंद करता हूं। 
Samvad 2023: 'जो शोहरत तेजी से आती है, वह चली भी जाती है', सोशल मीडिया के ट्रेंड पर संवाद में बोले विक्की कौशल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें