सामंथा रुथ प्रभु होंगी मुख्य अभिनेत्री!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य महिला की भूमिका के लिए सामंथा रुथ प्रभु से संपर्क किया गया है, जो हाल ही में स्क्रिप्ट पढ़ने और निर्देशक के साथ चर्चा करने के लिए मुंबई में थीं। यह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पहली फिल्म 'शेरशाह' के बाद विष्णुवर्धन की दूसरी हिंदी फिल्म होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान अभिनीत फिल्म भारतीय सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, और इसके एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होने की उम्मीद है।
'द बुल' होगा फिल्म का नाम
फिल्म में सलमान खान पहली बार एक अर्धसैनिक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। ताजा खबर यह है कि आगामी फिल्म का नाम 'द बुल' है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सलमान खान की अगली रिलीज का नाम 'द बुल' है, और यह 2025 की गर्मियों में रिलीज होगी। हालांकि, मेकर्स क्रिसमस 2024 को टारगेट करने के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि 2024 में सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। वहीं, फिल्म के नाम पर भी अब तक आधिकारिक मुहर नहीं लग पाई है।
Kadak Singh: संजना सांघी ने जारी किया 'कड़क सिंह' से अपने किरदार का पोस्टर, फिल्म को लेकर साझा किया उत्साह
मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा
सलमान खान का वर्कफ्रंट
पहले यह बताया गया था कि सलमान खान 'टाइगर 3' की रिलीज के बाद विष्णुवर्धन की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सलमान खान फिल्म के लिए कई शेड्यूल में शूटिंग करेंगे। नवंबर के मध्य से दिसंबर के मध्य में पहला शेड्यूल पूरा करने के बाद, वह ब्रेक लेंगे और जनवरी में 30-45 दिनों के लिए शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा पूरा करने के बाद, वह गियर बदल देंगे और 'टाइगर बनाम पठान' पर काम करेंगे।
Ranbir Kapoor: रश्मिका-विजय के अफेयर की खबरों पर रणबीर ने लगाई मुहर? शर्म से लाल हुईं अभिनेत्री