पिछले दिनों रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की स्पेन में छुट्टियां मनाते हुई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया में कोहराम मचा रखा था। अब बारी सलमान खान की है। सलमान पिछले दिनों अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वेंचूर के साथ पिकनिक मनाते दिखे।
अपनी निजी जिंदगी को कभी भी सुर्खियों में न लाने वाले सलमान खान की एक तस्वीर क्लब बीइंग ह्रयूमन के ट्वीटर एकांउट में देखी गयी। इस तस्वीर में सलमान खान सिर्फ शार्ट्स में नजर आ रहे हैं।
यह तस्वीर
कुछ वेबसाइट्स के अनुसार यह तस्वीर हैदराबाद में फिल्म 'मेंटल' की शूटिंग के दौरान की है। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी नयी प्रेमिका लूलिया वेंचूर भी हैं। यह सीन एक पिकनिक मनाने का है। हालांकि इस अफेयर को लेकर सलमान कह चुके हैं कि वह लूलिया के अच्छे दोस्त हैं।
आपको बताते चलें कि लूलिया फिलहाल सलमान खान की बहन के साथ ही रह रहीं हैं। उन्हें सलमान जल्द ही फ्लैट दिलाएंगे। यह तस्वीरें शायद इस बात का एहसास करा रही हैं कि सलमान इन दिनों लूलिया के कितने करीब आ चुके हैं।