फुल स्वैग में दिखे भाईजान
बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर दो दिन बाद यानी 15 अक्टूबर को होने वाला है। उससे पहले शो के ग्रैंड प्रीमियर झलक सामने आई है। इन फोटोज में होस्ट सलमान खान स्वैग में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में सलमान शो के स्टेज पर खड़े हैं इस दौरान उन्होंने रेड एंड ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे। इसके अलावा बिग बॉस 17 के लिए बना ये सेट भी आपको काफी ज्यादा आकर्षित करेगा।
ये कंटेस्टेंट्स होंगे शो में
इस बार बिग बॉस के घर में लगभग 16 कंटेस्टेंट्स शामिल हो सकते हैं। अंकिता लोखड़े,विक्की जैन,मुनव्वर फारूकी, ईशा मालवीय और विवेक चौधरी जैसे तमाम कई और सेलेब्स और नॉन सेलेब्स हस्ती बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं।
इस दिन शुरू होगा शो
बता दें कि यह शो 15 अक्टूबर से रात नौ बजे शुरू हो रहा है। दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 24 घंटे लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा दर्शक सोमवार से शुक्रवार को रात 10 बजे और शनिवार-रविवार को रात 9 बजे इस शो का कलर्स चैनल पर आनंद ले सकते हैं।