सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' अपनी रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। सलमान भी इसके प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दर्शकों में फिल्म का क्रेज बना रहे इसके लिए सलमान रोज ट्विटर पर इसका प्रमोशन कर रहे हैं।
फिल्म के पहले गाने का टीजर शेयर करने के बाद अब सलमान ने इस गाने का नाम और रिलीज डेट भी अपने फैंस के साथ शेयर कर दी है। सलमान ने ट्विटर पर गाने की एक तस्वीर डालते हुए लिखा, '16 मई को लेकर आ रहा हूं ट्यूबलाइट का पहला गाना। अब बजेगा 'द रेडियो सॉन्ग'।'
Lekar aa raha hoon Tubelight ka pehla Gaana on 16th May! Ab bajega #TheRadioSong 📻@TubelightKiEid @amarbutala @sonymusicindia @kabirkhankk pic.twitter.com/vzUHxiMtdb
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 11, 2017
फिल्म के ट्रेलर से पहले गाना रिलीज कर लगता है सलमान करण जौहर की राह चल पड़े हैं। पिछले साल करण मे अपनी दो फिल्मों के साथ यही रणनीति अपनाई थी। उन्होंने 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'बार बार देखो', दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर से पहले गाने रिलीज किए थे। ऐसा करने से लोगों में फिल्म को लेकर और उत्सुकता बढ़ गई थी।