फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली 2' की दीवानगी बरकरार, दो हफ्ते में कमा डाले इतने करोड़

Fri, 12 May 2017 11:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
बाहुबली 2
विज्ञापन
एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने दो हफ्तों में 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने 1000 करोड़ का आकंड़ा तो मात्र नौ दिनों में छू लिया था और अब अपने 14वें दिन भी इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है।
विज्ञापन


ताजा जारी आंकड़ों के मुताबिक 'बाहुबली 2' का दो हफ्तों का टोटल कलेक्शन 1,250 करोड़ है। 'बाहुबली 2' भारत में ही सिर्फ 1000 करोड़ की कमाई कर पहली फिल्म बन गई है जिसने घरेलु बाजार में ये आंकड़ा छूआ है। ये फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज हुई थी। हिंदी में बात की जाए तो इसने आमिर खान की 'दंगल' को पछाड़ते हुए 400 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं तमिलनाडु में ही सिर्फ फिल्म ने लगभग 100 करोड़ कमाए हैं।
  #Baahubali2 2 Weeks WW Box office:

India:

Nett : ₹ 805 cr

Gross : ₹ 1020 Cr

Overseas:

Gross: ₹ 230 cr

Total: ₹ 1,250 cr — Ramesh Bala (@rameshlaus) May 12, 2017

  #Baahubali2 becomes the 1st movie to do  ₹ 1000 Cr Gross in #India itself.. 👏👏 pic.twitter.com/qE3DMPq44O — Ramesh Bala (@rameshlaus) May 12, 2017
विज्ञापन



फिल्म को लेकर लोगों में अभी भी दीवानगी बरकरार है। कई जगह इसके शो अभी भी हाउसफुल जा रहे हैं। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का दर्जा तो इसे काफी पहले ही हासिल हो गया था। इसके बाद ये रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। जल्द अगर ये 1500 करोड़ का आंकड़ा छू ले तो किसी को हैरानी नहीं होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें