फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: 'टाइगर 3' की स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों में बच्चे बने सलमान खान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Tue, 14 Nov 2023 10:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' का नाम इन दिनों सभी की जुबान पर है। फिल्म हर दिन कमाई का नया आंकड़ा छू रही है। इस बीच अब सलमान खान का बच्चों के साथ मस्ती करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' ने रिलीज होता ही बॉक्स ऑफिस को हिला डाला है। फिल्म दर्शकों के दिलों के साथ ही सिनेमाघरों पर राज कर रही है। 'टाइगर 3' ने महज दो दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के आंकड़ों के अलावा आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान को अपनी फिल्म 'टाइगर 3' की स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों के साथ मस्ती करते हुए देखा गया।

विज्ञापन

सलमान खान के बच्चों के साथ की मस्ती
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' का नाम इन दिनों सभी की जुबान पर है। फिल्म हर दिन कमाई का नया आंकड़ा छू रही है। तीन दिनों बाद अब सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सल्लू भाई को अपने छोटे फैंस के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो थिएटर के अंदर 'टाइगर 3' की स्क्रीनिंग के दौरान का है। वायरल क्लिप में सलमान बच्चों के साथ हाथ मिलाते, मुस्कुराते और बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

सलमान खान की अदा के दीवाने हुए फैंस
वीडियो में सलमान खान को कैजुअल लुक में बच्चों से बात करते हुए देखा जा सकता है। अभिनेता उनके साथ सेल्फी भी क्लिक कर रहे हैं। अभिनेता उनकी बात सुनकर मुस्कुराना बंद नहीं कर पाते हैं। अभिनेता का यह अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है। फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। बहुत से लोगों ने सलमान को गोल्डन हार्ट वाला व्यक्ति कहा। एक फैन ने लिखा, 'गोल्डन हार्ट।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'सलमान खान बच्चों के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।' 
विज्ञापन


इमरान ने दी सलमान को टक्कर
'टाइगर 3' की बात करें तो फिल्म की कहानी 'वॉर' और 'पठान' के बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने लिखा है। फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं।  
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: टॉम हिडलस्टन ने की शाहरुख खान की जमकर तारीफ, अभिनेता को बताया 'लोकी' के लिए बिल्कुल उपयुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें