फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Angry Young Men: सलीम-जावेद को फिर साथ काम करते देखना चाहते हैं सलमान, इस दिन रिलीज होगी सीरीज ‘एंग्री यंगमेन’

Sat, 10 Aug 2024 05:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

मशहूर लेखक जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर पर बनी दिलचस्प डॉक्यूमेंट्री सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। एंग्री यंग मेन की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह प्राइम वीडियो पर 20 अगस्त से प्रदर्शित होगी।
 
विज्ञापन
1 of 5
एंग्री यंग मेन, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जिस किसी को भी हिंदी सिनेमा का जरा सा भी चस्का रहा है और उसे सलीम खान व जावेद अख्तर की दोस्ती के बारे में नहीं पता है, तो उसे क्या ही खाक हिंदी सिनेमा के बारे में पता है। इंदौर से हीरो बनने आए सलीम खान और लखनऊ से शायर बनने का ख्वाब लेकर निकले जावेद अख्तर जहां मिले, वहां से हिंदी सिनेमा का नया इतिहास शुरू होता है। राजेश खन्ना ने दोनों को उनके लेखन जीवन का पहला बड़ा काम फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ दी और इन दोनों ने हिंदी सिनेमा को दिया ‘एंग्री यंग मैन’।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जंजीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलीम-जावेद के किस्सों की पूरी कहानी प्राइम वीडियो पर तीन एपिसोड की एक सीरीज में प्रसारित होने जा रही है। प्रसारण का दिन मुकर्रर किया गया है 20 अगस्त। दोनों के तमाम घरवालों ने मिलकर इसे बनाया है और इनमें शामिल हैं सलीम खान की पत्नी सलमा खान, उनके बेटे सलमान खान, जावेद अख्तर के बच्चे फरहान अख्तर व जोया अख्तर और इन दोनों के पार्टनर रितेश सिधवानी व रीमा कागती हैं। इस सीरीज का निर्देशन नम्रता राव ने किया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जंजीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ सलीम-जावेद की कहानी है, जो 1970 के दशक की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्मों जैसे ‘शोले’, ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘यादों की बारात’, ‘डॉन’ और ऐसी ही कई हिट फिल्मों की कथा, पटकथा और संवाद लिखने के लिए जानी जाती है। फिल्म ‘जंजीर’ में इन दोनों ने उस समय समाज के हालात के मुताबिक ‘एंग्री यंग मैन’ का किरदार गढ़ा जो एक एंटी हीरो के तौर पर न्याय के लिए लड़ाई लड़ता है। भारतीय सिनेमा की ये सबसे लंबी चली पार्टनरशिप मानी जाती हैं।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
इस वेब सीरीज में खुद सलीम-जावेद अपनी कहानी सुनाते हैं, साथ ही भारतीय सिनेमा के कुछ सबसे जाने माने लोगों द्वारा भी कुछ यादगार किस्से साझा किए गए हैं। इस बारे में सलीम खान के बेटे अभिनेता सलमान खान कहते हैं, “ये दो समझदार, होशियार और प्रतिष्ठित व्यक्तियों की कहानी है जो दोनों ही अपने काम में सर्वश्रेष्ठ हैं। दोनों एक-दूसरे के काम करने के तरीके और नेकी का सम्मान करते हैं। बड़े होते हुए अपने पिता और जावेद साहब को फिल्मों में साथ काम करते देखना वाकई कमाल का था। सिनेमा के लिए उनके जुनून ने एक पूरी पीढ़ी के लिए हेरोइज्म के आइडिया को बदल दिया।मैं उन्हें भविष्य में फिर से साथ काम करते देखना चाहता हूं और मुझे लगता है कि इन दोनों के प्रशंसक भी ऐसा ही चाहते होंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलीम खान, सुशीला, सलमान खान, अरबाज खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘एंग्री यंग मैन’ शीर्षक के बारे में पूछे जाने पर सलमान खान कहते हैं, "एंग्री यंग मैन इन दोनों की कमाल की क्रिएटिविटी और भारतीय सिनेमा पर उनके गहरे प्रभाव को समर्पित है। यह दो सुपरस्टार राइटर की जिंदगी पर एक नजदीकी नजर है जिन्होंने हमेशा के लिए कहानी कहने के तरीके को बदल दिया। यह सीरीज दोनों परिवारों के लिए खास है। मुझे उम्मीद है कि उम्र के चौथेपन से गुजर रहे ये दोनों सम्मानित शख्स अपनी जिंदगी के इस समय को खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के साथ एंजॉय करें। कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग के दोनों किंग्स अमर रहें। वे हमारे कल के क्रिएटर हैं और हमारे आज और भविष्य के मार्गदर्शक हैं।"
Bhool Bhulaiyaa 3: वैश्विक स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा 'भूल भुलैया 3' का टीजर, इन फिल्मों संग मचाएगा धूम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें