सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बांद्रा पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, धमकी भरा मेल अभिनेता के कार्यालय द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ईमेल आईडी पर शनिवार दोपहर को भेजा गया था। मोहित गर्ग की आईडी से भेजे गए ईमेल में कहा गया है, “गोल्डी भाई (गोल्डी बराड़) को बात करनी है तेरे बॉस सलमान से। इंटरव्यू (लॉरेंस बिश्नोई) देखा ही लिया होगा उसने। शायद नहीं देखा हो तो बोल देना कि देख लेगा। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना, फेस टू फेस करना हो तो वो बता देना। अभी टाइम रहते सूचित कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।”
Zwigato BO Collection: फैंस को नहीं पसंद आया कपिल का इमोशनल ड्रामा, संडे को ज्विगाटो ने किया महज इतना कलेक्शन