फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: KKK 13 में नजर आएंगी अंजलि और नाटू-नाटू पर जमकर थिरके प्रभुदेवा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sun, 19 Mar 2023 07:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अंजलि अरोड़ा, प्रभुदेवा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता है। फैंस अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
सलमान खान, मुकेश छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनको इंडस्ट्री में दबंग खान भी कहा जाता है। सलमान अपने दिलेर रवैये के लिए भी जाने जाते हैं। कई बार तमाम सितारों ने अभिनेता के इस रवैये की सराहना भी की है। हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी सलमान खान की तारीफों के पुल बांधे उन्होंने कहा कि सलमान देश के सबसे बड़े सितारों में से एक होने के बाद भी इतनी सादगी से जिंदगी जीते हैं, जिससे वह हैरान हैं।  
Mukesh Chhabra: मुकेश छाबड़ा ने बांधे सलमान की तारीफों के पुल, कहा- इतने बड़े स्टार होने के बाद भी 1BHK...
विज्ञापन

3 of 11
सोनम कपूर और आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा इंडस्ट्री के क्यूट कपल में से एक हैं। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में शादी रचा ली थी। इसके बाद कपल साल 2022 में माता-पिता बने और बेटे वायु का स्वागत किया,जिसके बाद दोनों अपनी पैरेन्टिंग एन्जॉय कर रहे हैं। आज यूके में मदर्स डे मनाया जा रहा है और इस खास मौके पर आनंद ने सोनम और उनके बेटे वायु की एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट की और उनके लिए एक इमोशनल नोट लिखा।
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने लंदन में मनाया अपना पहला मदर्स डे, पति आनंद ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर

4 of 11
प्रभुदेवा - फोटो : सोशल मीडिया
नाटू-नाटू का डंका इन दिनों पूरी दुनिया में बज रहा है। इस गाने के ऑस्कर जीतने के बाद राम चरण आरआरआर की टीम के साथ वापस देश लौट चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म आरसी 15 की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी। इस दौरान कोरियोग्राफर-डायरेक्टर प्रभुदेवा ने उनका स्वागत खास अंदाज में किया। 
Natu Natu: आरसी 15 के सेट पर प्रभुदेवा ने खास अंदाज में किया राम चरण का स्वागत, नाटू-नाटू पर डांस वीडियो वायरल
विज्ञापन

5 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री अपनी शानदार फिल्मों के अलावा तीखी बयानबाजी के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बातें करती नजर आती हैं। अब कंगना ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने अपना एक रेस्टोरेंट खोला था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उन्हें रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा था। कंगना ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी दी है। 
Kangana Ranaut:  हिल स्टेशन पर रेस्टोरेंट खोलना चाहती थीं कंगना, आर्थिक तंगी के कारण अधूरा है सपना
विज्ञापन

6 of 11
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
काचा बादाम' से रातों-रात इंटरनेट पर छा जाने वाली 21 साल की अंजलि अरोड़ा आज सोशल मीडिया पर गदर काट रही हैं। उन्होंने अपने इसी एक गाने की रील्स के बदौलत न जाने कितनों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। उन्हें लॉक अप में भी देखा गया था, जो कि एकता कपूर का रियलिटी शो था। इसमें कंगना रणौ बतौर होस्ट नजर आई थीं। अब खबर है कि वो रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगी। 
Anjali Arora: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में जल्द स्टंट करती दिखेंगी अंजलि, बताया किस जानवर से लगता है ज्यादा डर
विज्ञापन

7 of 11
प्रियंका चोपड़ा, लॉ रोच - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड क्वीन भी बन चुकी हैं। हिंदी सिनेमा में धमाल मचाने के बाद एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में अपना परचम लहरा रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने स्टाइलिस्ट लॉ रोच के उस बयान पर रिएक्शन दिया जिसमें उनको सैंपल साइज कहा गया था। प्रियंका ने कहा कि अपनी बॉडी के कारण वह सैंपल नहीं थीं। प्रियंका चोपड़ा के इस बयान पर उनके एक्स स्टाइलिश लॉ रोच ने अपनी बात रखी है।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की बॉडी शेमिंग वाले बयान पर खुलकर बोले एक्स स्टाइलिस्ट, सफाई में कही यह बात

8 of 11
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की है। एक्ट्रेस ने यह शादी दिल्ली में 13 मार्च को अपने करीबी दोस्तों और माता पिता की मौजूदगी में की है। शादी के बाद एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस की विदाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए नजर आ रही हैं।
Swara Bhasker: विदाई के दौरान भावुक हुईं स्वरा भास्कर, फूट फूट कर रोईं एक्ट्रेस

9 of 11
सुनील शेट्टी - फोटो : social media
फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है। उन्होंने फिल्म हेरा फेरी में बाबू राव, राजू और श्याम के किरदार से फैंस को अपना दीवाना बना दिया था। उनकी कॉमेडी लोगों के सिर इस कदर चढ़ी कि वो आज तक नहीं उतरी। हाल ही में हेरा फेरी 3 के सेट से तीनों अभिनेताओं की तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में श्याम का किरदार निभाने वाले सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म से जुड़ी बातें की।
Suniel shetty: हेरा फेरी 3 से कमबैक करने के लिए तैयार हैं सुनील शेट्टी, लेकिन सता रहा है इस चीज का डर

10 of 11
मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान अपनी निजी लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में चलते रहते हैं। अभिनेता इन दिनों अपने चैट शो ‘द इनविन्सिबल्स विद अरबाज खान की वजह से काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्सर अरबाज से उनके और मलाइका के रिश्ते पर सवाल उठाते रहते हैं। इंटरनेट पर दोनों की उनके बेटे के साथ वीडियो भी वायरल होती रहती है। अब अरबाज ने अपने और मलाइका के रिश्ते का खुलासा करते हुए बताया है कि आखिर किस वजह से दोनों को साथ आना पड़ता है।
Arbaaz Khan: मलाइका संग अपने रिश्ते पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम अपने बेटे अरहान के लिए साथ हैं
विज्ञापन

11 of 11
रोहन राय - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान के मंगेतर रहे एक्टर रोहन राय शादी करने जा रहे हैं। रोहन ने को-एक्ट्रेस शीन दास को अपने हमसफर के रूप में चुना है। रोहन और शीन का परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन और फेरे कश्मीर में होंगे। रोहन ने शीन संग शादी के फैसले को लेकर लेटेस्ट इंटरव्यू में बड़ी बात कही है, साथ ही अपनी शादी पर ज्यादा जानकारी देते नजर आए हैं। 
Rohan Rai: दिशा सालियान की मौत के सदमे से उबरे रोहन राय, इस हसीना संग कश्मीर में करेंगे शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें