इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में सलमान खान और उनकी प्रेमिका का 'धूम 3' के साथ कनेक्शन की खूब चर्चा है।
*सलमान खान हाल ही में 'जय हो' की शूटिंग के लिए रोमानिया के दौरे पर थे जहां उन्होंने अधिक से अधिक वक्त उनकी तथाकथित गर्लफ्रेंड लूलिया के साथ बिताया।
*सलमान खान आमिर खान से अपनी दोस्ती पूरी तरह से निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 'धूम 3' के सुपरहिट होने के रास्ते में कोई बाधा नहीं आए इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म 'जय हो' की रिलीज अगले वर्ष करना तय किया था नहीं तो ये फिल्म दिसंबर अंत में ही रिलीज होने वाली थी।
*रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशरम' के पिटने के बाद भी इसका फ्लॉप शो जारी है। बताया जा रहा है कि एक चैनल ने इसके सैटेलाइट राइट की डील कैंसल कर दी है।
फिल्म के पिटने से पहले चैनल ने इसकी डील काफी रकम में तय की थी लेकिन मूवी पिटने के बाद चैलन ने इसे कैंसल करना बेहतर समझा है।
*टीवी कलाकार दृष्टि धामी को 'सिंघम 2' में रोल ऑफर हुआ है जिसे उन्होंने फीस कम होने के कारण स्वीकार नहीं किया है। दृष्टि सीरियल मधुबाला से काफी हिट हो चुकी हैं।