फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alizeh Agnihotri: 'हाईवे' से मिली अलीजेह को अभिनय करने की प्ररेणा, अभिनेत्री ने करियर को लेकर किया खुलासा

Mon, 27 Nov 2023 11:28 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आलिया भट्ट, अलीजेह अग्निहोत्री - फोटो : social media
विज्ञापन
सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने फिल्म 'फर्रे' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है। सौमेंद्र पाढ़ी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान अलीजेह ने आलिया भट्ट की फिल्म 'हाईवे' से मिली सीख का खुलासा किया। अलीजेह अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें अभिनय को आगे बढ़ाने की प्रेरणा फिल्म हाईवे देखने से मिली है।
विज्ञापन


हाईवे से मिली प्रेरणा
एक मीडिया बातचीत में अलीजेह ने कहा, 'आलिया भट्ट की फिल्म हाईवे उस समय देखी जब मैं कॉलेज से घर लौट रही थी। इस फिल्म को देखकर एहसास हुआ कि मुझे भी अभिनय में करियर बनाना चाहिए। निर्देशक और अभिनेता नई पीढ़ी के साथ सिनेमा को जोड़ रहे हैं। इसके बाद मैंने वर्कशॉप में हिस्सा लेना शुरू किया। इंडस्ट्री में आने के लिए मैंने अपनी स्किल्स को निखारा और अभ्यास करती रही।'

यह भी पढ़ें: Animal: 'एनिमल' क्यों पड़ा संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म का नाम? रणबीर कपूर ने किया खुलासा
विज्ञापन

  
इस फिल्म से बहुत कुछ सीखा
अलीजेह अग्निहोत्री ने मीडिया बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैंने अपनी सभी ऑडिशन की रील बनाई और सोशल मीडिया पर साझा की। लोगों से मुझे अच्छी प्रतिक्रिया मिलने लगी। फिर मैंने सौमेंद्र पाढ़ी की फिल्म फर्रे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म से मैंने बहुत कुछ सीखा है। सौमेंद्र पाढ़ी सर के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है।'
विज्ञापन


इस दिन हुई रिलीज
अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म की बात करें तो 'फर्रे' का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सौमेंद्र पाढ़ी ने किया है। फिल्म में अलीजेह अग्निहोत्री के अलावा साहिल मेहता, जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित रॉय और जूही बब्बर सोनी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 24 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

यह भी पढ़ें: Jigra: आलिया भट्ट की 'जिगरा' में शोभिता धुलिपाला की हुई एंट्री! पोस्ट साझा कर दी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें