फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: मीराबाई चानू से मिले सलमान खान ने साझा की तस्वीर, इस खास चीज पर गया लोगों का ध्यान

Thu, 12 Aug 2021 10:13 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : Instagram Post
विज्ञापन

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली मीरा बाई चानू से मुलाकात की। उन्होंने मीरा बाई चानू के साथ एक तस्वीर साझा करके उनका सपना पूरा किया। सलमान खान ने मीरा बाई चानू से अपनी इस प्यारी मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट डाली।  वह रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी मीराबाई चानू को बधाई देते हुए नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए एक पोस्ट लिखा।

विज्ञापन


सलमान ने साझा की तस्वीर

सलमान खान ने अपनी इस पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें मीराबाई चानू से मिलकर कितनी खुशी महसूस हुई। तस्वीर के साथ कैप्शन देते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘मीराबाई चानू सिल्वर मेडलिस्ट मैं आपके लिए बहुत खुश हूं।  मुझे आपसे मिलकर बेहद खुशी महसूस हुई। आपको ढेर सारी बधाई। इस तस्वीर में सलमान खान ने ब्लैक टीशर्ट पहनी हुई है। लेकिन जिस चीज ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया वो था उनके गले में पहना हुआ स्कार्फ।  उन्होंने पारंपरिक स्कार्फ लिया हुआ है। ये स्कार्फ मीराबाई चानू ने सलमान खान को तोहफे के रूप में दिया।

विज्ञापन

मीराबाई चानू - फोटो : Instagram
मीरा बाई चानू ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

सलमान खान की इस पोस्ट पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मीराबाई चानू ने लिखा, ‘आपका बहुत-बहुत शुक्रिया सलमान खान सर। मैं आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और आपसे मिलना मेरे लिए मेरे सपने का साकार होना है’। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी मीराबाई चानू ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान ये बताया था कि वो सलमान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। इस वक्त मीराबाई चानू मुंबई में हैं।

सलमान खान से पहले सचिन तेंदुलकर से हुई मुलाकात

सलमान खान से पहले मीराबाई चानू सचिन तेंदुलकर से मुलाकात कर चुकी हैं। उन्होंने बुधवार को क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की थी। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘आज सुबह आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई मीराबाई चानू। बता दें कि भारत की मीराबाई चानू ने टोक्यो में हो रहे ओलंपिक 2020 में बड़ी जीत हासिल की है। मीराबाई दूसरी भारतीय वेटलिफ्टर हैं, जिन्होंने देश के लिए मेडल जीता है। उनसे पहले वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी ने साल 2000 में हुए सिडनी ओलंपिक में भारत को ब्रांज मेडल दिलाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें