फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डेजी शाह की मोहब्बत में पड़े सलमान

Wed, 08 Jan 2014 08:02 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान अपनी आगामी फिल्म जय हो की हीरोइन डेजी शाह से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। सल्लू का कहना है कि उन्हें डेजी के व्यक्तित्व ने बहुत इंप्रेस किया है।
विज्ञापन


वे खूबसूरत हैं और बिंदास हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें एक्टिंग भी आती है। सलमान का कहना है कि वे डेजी जैसी नई हीरोइनों को इसलिए आगे बढ़ाते हैं, क्यों कि उनमें वे टेलेंट भांप लेते हैं।

हाल ही में डेजी पहली बार मीडिया के सामने थीं, तो सलमान खान उन्हें हौंसला देने के लिए साथ खड़े थे। जल्द ही डेजी पत्रकारों से बिना किसी झिझक के बात करने लगीं, तो वे वहां से हट गए।
विज्ञापन


डेजी के एक आइटम गर्ल से अपनी फिल्म की हीरोइन बना देने के सवाल पर उनका जवाब था कि किसी को इस तरह नहीं देखा जाना चाहिए। बकौल सलमान, उनकी मां (सौतेली) हेलन भी डांसर थीं, लेकिन उनकी बहुत इज्जत थी।
विज्ञापन


उनके टेलेंट की अब भी हर कोई कद्र करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें