एक बार फिर फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग आगे बढ़ गई है। इसकी वजह ऋतिक रोशन की तबियत का खराब होना बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें, तो ऋतिक की
सेहत थोड़ी ढीली चल रही है। यहां तक कि उनकी हीरोइन कैटरीना भी फ्लू से पीडि़त है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की
शूटिंग पिछले कई महीनों से टलती जा रही है। काफी समय बाद इसे नवंबर में शूट किया जाना तय हुआ था, लेकिन संभव हो नहीं पाया। इसके बाद जनवरी में
शूटिंग निर्धारित हुई, जो कि एक सप्ताह फिर से आगे बढ़ गई है। अब कहा जा रहा है कि 20 जनवरी से फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू होगी। इस शूटिंग के लिए भी
ऋतिक ने साफ कह दिया है कि अभी वे एक्शन सीन नहीं करेंगे। इसके बाद लंदन में इस फिल्म का एक शिड्यूल बनाया गया है, जहां कैटरीना शूटिंग में शामिल
होंगी। लंदन में एक रोमांटिक गाना फिल्माया जा रहा है।