बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जिंदगी में बहुत सी ऐसी घटनाएं हुईं हैं जो लोगों के जेहन में अभी भी ताजा हैं। इसमें हिट एंड रन केस भी शामिल है जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। अब हाल ही में इस मामले पर एक ऑनलाइन मोबाइल गेम लॉन्च हुआ जिसका नाम है सेलमोन भोई'। इस गेम के खिलाफ सलमान खान मुंबई के सिविल कोर्ट पहुंचे थे और उन्होंने इस पर मुकदमा ठोका था। इसके बाद कोर्ट ने सलमान को राहत देते हुए इस खेल पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगा दी है।
कोर्ट ने लगाया गेम पर बैन
बता दें कि ये गेम सलमान के हिट एंड रन वाले मामले के आधार पर तय किया गया है। सलमान के नाम पर अक्सर मीम्स भी बनते हैं जिसमें उन्हें सेलमोन भोई भी कहा जाता है ऐसे में इस खेल को बनाने वाले ने भी इसी नाम पर गेम का नाम रख दिया। इसके बाद अभिनेता ने इस गेम के खिलाफ मुकदमा ठोका। उनका आरोप है कि इस गेम के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अभिनेता के वकील की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने इस गेम पर पाबंदी लगा दी है।