कहा- आप जैसा न कोई था न कोई होगा-
सलमान ने वीडियो शेयर करते हुए लता जी को याद करते हुए लिखा, न आप जैसा कोई था और न कभी होगा। इससे पहले भी सलमान ने लता मंगेशकर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था, 'आप बहुत याद आओगी हमारी नाइटिंगेल पर आपकी आवाज हमेशा जीवित रहेगी'।
कोविड संक्रमण की शिकायत के चलते 8 जनवरी को लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था, तबीयत बिगड़ने की वजह से वह वेंटिलेटर पर थीं, इस बीच उनकी हालत में सुधार भी देखने को मिला लेकिन 6 फरवरी को उनकी मृत्यु की दुखद खबर सामने आई। डॉक्टरों के मुताबिक लता जी की मृत्यु ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई। लता जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई शिवाजी पार्क में किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी समेत कई हस्तियां लता जी को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं।