फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: ब्रह्मास्त्र की नई तस्वीर आई सामने, एक दूसरे की आंखों में खोए नजर आए रणबीर और आलिया

Sun, 13 Feb 2022 01:35 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

ब्रह्मास्त्र के सेट से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक नई तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में रणबीर यानी शिवा आलिया यानी ईशा की आंखों में टकटकी लगाए नजर आ रहा है। फैंस को ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। ये रियल लाइफ कपल रील लाइफ में भी एक दूसरे के साथ दिखाई देने वाला है। फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। अब ब्रह्मास्त्र के सेट से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक नई तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में रणबीर यानी ब्रह्मास्त्र का शिवा आलिया यानी ईशा की आंखों में टकटकी लगाए नजर आ रहा है। फैंस को ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है।

विज्ञापन

एक दूसरे की आंखों में खोए नजर आए रणबीर आलिया-
इस समय सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें रणबीर और आलिया को  एक दूसरे को एक बड़े के गेट के आर-पार खड़े हुए देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए दिखाई दे रहे हैं और तो वहीं दोनों ने एक दूसरे का हाथ भी थामा हुआ है। आखिरकार फिल्म ब्रह्मास्त्र से इन दोनों की एक झलक पाकर फैंस काफी खुश हैं।
विज्ञापन

अगर बात ब्रह्मास्त्र की करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर शिवा और आलिया भट्ट ईशा के किरदार में नजर आने वाले हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ब्रह्मास्त्र काफी लंबे समय से चर्चा में है लेकिन पहले शूटिंग और फिर कोविड की वजह से इसे रिलीज होने में लंबा वक्त खींच गया है। हालांकि अब इस फिल्म को रिलीज करने के लिए 9 सितंबर 2022 की तारीख निर्धारित की गई है।

फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े कलाकार-
इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है जो ये जवानी है दीवानी फिल्म के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म का पोस्टर पहले ही जारी हो गया था, जिसे देखकर लग रहा है कि ये फिल्म काफी दमदार होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें