फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचानो तो जानें: बचपन से बॉडी दिखाने का शौकीन है मां की गोद में बैठा ये बच्चा, आज है बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार

Mon, 27 Sep 2021 07:42 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स अपने बचपन की तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं।
अब एक बार फिर बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार के बचपन की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
तस्वीर में नजर आने वाला बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हैं।
विज्ञापन
मां सलमा के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स अपने बचपन की तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। हाल में ही तापसी और कंगना ने भी अपनी बचपन की तस्वीर को लगाकर अपने फैंस को चौंका दिया था। दोनों ने अपने स्कूल की तस्वीर को फैंस के साथ शेयर किया था। जिसपर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया। अब एक बार फिर बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार के बचपन की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद आप भी अंदाजा नहीं लगा पाएंगे की ये किस एक्टर के बचपन की तस्वीर है। वायरल हो रही इस तस्वीर में एक नन्हा बच्चा अपनी मां के साथ उनकी गोद में बैठा है। मां अपने बच्चे की तरफ देख रही हैं तो वहीं बच्चा कैमरे की ओर देख रहा हैं।
विज्ञापन

तस्वीर में नजर आने वाला बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हैं। इस फोटो में सलमान अपनी मां सलमा खान के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान की इस तस्वीर को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। उनके फैंस ये तक कमेंट कर रहे हैं कि सलमान को बचपन से ही बॉडी दिखाने का शौक रहा है।
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, सलमान खान आखिरी बार फिल्म 'राधे' में नजर आए थे। पर्दे पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं सलमान 2 अक्टूबर से बिग बॉस 15 होस्ट करने जा रहे हैं। जबकि सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में जल्द ही दिखाई देने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें