फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: 'पब्लिसिटी के लिए नहीं, मुनव्वर से जवाब मांगने गई हैं', आयशा के भाई शाहबाज का बड़ा बयान

Thu, 11 Jan 2024 10:54 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

आयशा ने 'बिग बॉस' में जाने के बाद मुनव्वर से जो भी सवाल किए मुनव्वर से उनका सही-सही जवाब दिया। वह चाहते तो आयशा से झूठ बोल सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
आयशा खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपने विवादित शो बिग बॉस को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. भाईजान के शो 'बिग बॉस 17' का फिनाले नजदीक आता जा रहा है, लेकिन घर में हो रहे हंगामे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। यह सप्ताह 'बिग बॉस 17' के प्रतियोगियों के लिए बेहद खास होने वाला है। 'फैमिली वीक' में बिग बॉस के प्रतियोगी अपने घरवालों से मिलने वाले हैं। अंकिता लोखंडे से लेकर मुनव्वर फारूकी के रिश्तेदार घर में मेहमान बनकर आ चुके हैं। इसी क्रम में कल घर की चर्चित सदस्या आयशा खान के भाई शाहबाज खान भी उनसे मिलने पहुंचे थे। बहन से मिलकर लौटने के बाद शाहबाज ने मीडिया से खुलकर मुनव्वर फारूकी और आयशा खान के रिश्ते के बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


शाहबाज ने की मुनव्वर की तारीफ
आयशा खान के भाई शाहबाज ने मुनव्वर फारूकी की काफी तारीफ की है। उन्होंने कहा, 'आयशा ने 'बिग बॉस' में जाने के बाद मुनव्वर से जो भी सवाल किए मुनव्वर से उनका सही-सही जवाब दिया। वह चाहते तो आयशा से झूठ बोल सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मुनव्वर ने अपने किए की माफी तक मांगी है। मैं इस बात के लिए उनकी दिल से इज्जत करता हूं।'

ये सितारे अपनी निजी जिंदगी को नहीं करना चाहते हैं पब्लिक, इसलिए सोशल मीडिया से करते हैं परहेज

शाहबाज ने आयशा का लिया पक्ष
आयशा खान अक्सर सोशल मीडिया पर इस बात के लिए ट्रोल होती रहती हैं कि वह इस शो में पब्लिसिटी के लिए गई हैं। बहन पर लगाए इस आरोप का जवाब देते हुए शाहबाज ने कहा, 'मुनव्वर शो की शुरुआत में ही आयशा को अपने साथ आने के लिए बोल रहे थे, लेकिन उस वक्त आयशा को यह सही नहीं लगा था। अगर उसे पब्लिसिटी चाहिए होती तो वह तभी मुनव्वर के साथ आ जाती। आयशा शो में सिर्फ अपनी और मुनव्वर संग अपनी गलतफहमियां क्लियर करने के लिए गई हैं।'

तय डेट पर रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2', रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन से होगी कांटे की टक्कर

बिग बॉस में बिगड़ा मुनव्वर और आयशा का रिश्ता 
विज्ञापन


'बिग बॉस 17' में आने के बाद लग रहा था कि मुनव्वर और आयशा के रिश्ते सुधरने लगे हैं, लेकिन पिछले दिनों हुए नॉमिनेशन टास्क के बाद उन दोनों के बीच सब कुछ फिर से बिगड़ने लगा है। एक तरफ जहां मुनव्वर ने आयशा को नॉमिनेट कर दिया। वहीं, आयशा ने भी गुस्से में आकर मुनव्वर की पहली पत्नी से जुड़े कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। घर में मुनव्वर की बहन आईं थी और उन्होंने भी आयशा से कोई बात नहीं की। इस वजह से दोनों में फिर से काफी झगड़ा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें