सलमान खान उन चंद अभिनेताओं में से है जिन्हें दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। अब जब सरकार के सौ दिन पूरे होने पर मोदी को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है तो सलमान उनके पक्ष में आगे आए हैं। उन्होंने कहा है कि मोदी खुद को साबित करने के लिए थोड़ा वक्त और पाने के हकदार हैं।
सलमान ने कहा, "अभी तो सिर्फ मोदी को सिर्फ 100 दिन हुए हैं। उन्हें थोड़ा और वक्त देना चाहिए क्योंकि हर कोई इसका हकदार होता है। वे अपनी टीम के साथ देश के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। जबकि लोग तो यहां कोई जिम्मेदारी लेना ही नहीं चाहते और जो भी उनकी आलोचना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं चैलेंज करता हूं कि पहले अपनी हाउसिंग सोसायटी का चेयरपर्सन तो बनकर दिखाएं। देश चलाना तो दूर की बात है। आप खुद ही जान जाएंगे कि किसी को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।"