आपको यह तो मालूम ही होगा कि एक अंग्रेजी अखबार की वेबसाइट द्वारा दीपिका पादुकोन की कुछ तस्वीरों को क्लीवेज शो बनाकर दिखाया गया था। इस पर दीपिका ने ट्वीट करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया और विरोध जताया था।
दीपिका ने कहा था कि मैं एक औरत हूं। मेरे पास क्लीवेज हैं और आपको इस पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। पूरी फिल्म इंडस्ट्री दीपिका के इस विरोध में उनके साथ खड़ी दिखी थी लेकिन सोशल साइट खासकर फेसबुक की दुनिया में ऐसा नहीं है।
लेकिन अब सोशल साइट्स पर लोगों की इस विषय पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। इन प्रतिक्रियाओं में ज्यादातर लोग अखबार को गलत बताते हुए दीपिका के स्टैंड को सही मान रहे हैं।