फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर 'चिकनी चमेली' बनेंगी कैटरीना

Thu, 06 Jun 2013 11:50 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कैटरीना कैफ फिर से चिकनी चमेली बनेंगी। खबर यह है कि कैटरीना कैफ ने एक और डांस नंबर के लिए 'हां' कर दी है। खास बात ये है कि इस आइटम नंबर में उनके साथ सलमान खान ठुमके लगाते नजर आएंगे।
विज्ञापन


कैटरीना कैफ ने फिल्म 'तीस मार खां' और 'अग्निपथ' में बेहतरीन आइटम नंबर किए थे। खबर है कि सलमान खान के खास दोस्त सावन कुमार ने उन्हें अपनी फिल्म में आइटम नंबर करने के लिए राजी कर लिया है।

सावन कुमार के चलते ही इस आइटम नंबर में सलमान खान उनके साथ नजर आएंगे।

आपको याद होगा कि सावन कुमार 1983 में आई सुपरहिट फिल्म 'सौतन' का सीक्वल बना रहे हैं, जिसमें वे कैट और सलमान पर फिल्माया आइटम नंबर रखना चाहते हैं।

सावन कुमार ने इस फिल्म का नाम 'सौतन 2' रखा है। इस फिल्म के सर्वाधिक हिट गानों में से "शायद मेरी शादी का ख्याल दिल में आया है..." जैसे गाने नयी सौतन में भी रखे जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देखना यह है कि सावन अपनी इस कामना को पूरा कर पाते हैं या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें