फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: विष्णुवर्धन की अगली फिल्म में सलमान खान की एंट्री? निभाएंगे आर्मी ऑफिसर का रोल

Mon, 21 Aug 2023 02:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान करण जौहर और विष्णुवर्धन की अगली फिल्म में आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के फैंस उनकी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर भी अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। हाल ही में सलमान खान बाल्ड लुक में नजर आए। एक्टर के लुक ने उनकी अगली फिल्मों को लेकर बज क्रिएट कर दिया है। अब नई खबरें आ रही हैं कि सलमान खान आर्मी ऑफिसर का रोल अदा करते नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन


टाइटल अभी तय नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान करण जौहर और विष्णु वर्धन की अगली फिल्म में आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आ सकते हैं। फिलहाल इसका टाइटल तय नहीं है। बता दें कि विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनी 'शेरशाह' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब फैंस उनकी अगली फिल्म के लिए उत्साहित हैं।
Prakash Raj: 'आपकी यह हालत देखकर दुख हुआ...', चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाने पर ट्रोल्स ने एक्टर को सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन


नवंबर में शुरू होगी शूटिंग
बता दें कि फिल्म 'शेरशाह' में करगिल वॉर को जिस तरह दिखाया गया, उसे काफी पसंद किया गया। अब निर्देशक अपनी अगली फिल्म भी भारतीय सेना पर केंद्रित बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसमें सलमान खान आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू हो जाएगी। सलमान खान ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

Sunny Deol: सनी देओल का कर्ज चुकाने में अक्षय कुमार कर रहे हैं मदद? जानें क्या है पीछे की सच्चाई

अगले साल होगी रिलीज
सलमान खान फिल्म में अपने रोल के लिए फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। वह एक आर्मी ऑफिसर के जैसी कद-काठी में ढलने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में वह आर्मी कट हेयरस्टाइल में नजर आएंगे, जैसा कि उन्हें हाल में भी इस लुक में देखा गया है। इस फिल्म को अगले साल क्रिसमस पर रिलीज किए जाने की तैयारी है।
Salaar: सालार में डबल रोल निभाएंगे प्रभास, एक्शन मोड में नजर आएंगे अभिनेता?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें