फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prakash Raj: 'आपकी यह हालत देखकर दुख हुआ...', चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाने पर ट्रोल्स ने एक्टर को सुनाई खरी-खोटी

Mon, 21 Aug 2023 01:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस ट्वीट को लेकर एक्टर बुरी तरह से फंस गए हैं और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अभिनेता को चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया है। 
विज्ञापन
प्रकाश राज - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रकाश राज हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया का पॉपुलर प्लटफॉर्म 'एक्स' पर प्रकाश राज का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को लेकर एक्टर बुरी तरह से फंस गए हैं और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अभिनेता को चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया है। 

विज्ञापन


प्रकाश राज ने साझा की तस्वीर
बता दें कि एक ओर जहां देशभर के लोग चंद्रयान 3 को लेकर गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इसका मजाक बना रहे हैं। इसमें प्रकाश राज का नाम शामिल है।  दरअसल, अपनी पोस्ट में प्रकाश राज ने लिखा है कि यह देखिए चंद्रयान -3 की पहली झलक। इस पोस्ट के साथ प्रकाश राज ने मून मिशन को लेकर मजाक वाली तस्वीर भी साझा की है, जिसके बाद लोग अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर सके। 
 


क्या बोले ट्रोल्स
एक शख्स ने तो प्रकाश राज को यहां तक कह दिया कि आप ऐसा करके किसी विशेष पार्टी का नहीं, बल्कि समस्त राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं। वहीं दूसरे शख्स ने कहा, किसी शख्स से नफरत करना और अपने देश से नफरत करना दोनों में जमीन-आसमान का अंतर है। आपकी यह हालत देखकर दुख हुआ। वहीं एक और ट्रोल ने कहा, आप इतना नीचे गिर गए हैं...शर्म आती है कि आप एक देशवासी हैं...मुझे इसरो पर गर्व है...जय हिंद।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Armaan Kohli: नीरू रंधावा मामले में अरमान कोहली को मिली बड़ी राहत, आपसी समझौते से बंद हुआ केस
विज्ञापन


इससे पहले भी दिए विवादित बयान
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब प्रकाश राज ने ऐसा कोई विवादित ट्वीट किया है। इससे पहले भी एक्टर कई बार राजनीतिक तौर और व्यक्तिगत तौर पर नेता और अभिनेताओं को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं, जिसको लेकर उनको अक्सर ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें