सलमान खान हाल ही में दुबई में एक अवार्ड शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहीं पर सलमान ने कुछ ऐसी बात बोली जिस से सुनने वाले सोचने पर मजबूर हो गए कि दोनों के बीच कुछ तो जरूर हुआ है।
इस मौके पर सलमान जब फिल्म निर्माता और अपने अच्छे दोस्त साजिद नाडिया वाला के बारे में बात कर रहे थे। इसी मौके पर उन्होंने फिल्म 'किक 2' के बारे में भी बात की।
सलमान ने कहा, "यह जब भी कभी होता है मैं और साजिद इस पर दोबारा से काम करेंगे। लेकिन वहीं जब सलमान ने जैकलीन के बारे में ऐसा कुछ कहा जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इस बात से सलमान और जैकलीन के रिश्ते पर से भी कुछ हद तक पर्दा हट गया। हालांकि दोनों को लेकर गॉसिप के गलियारों से कई खबरें आ रहीं थीं। जिनको सलमान के बयान ने काफी हद साफ कर दिया है।