फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ब्स की सूची में शाहरुख खिसके, सलमान टॉप पर

Fri, 12 Dec 2014 02:35 PM IST
टीम डिजिटल/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्ब्स पत्रिका द्वारा सबसे रहीस लोगों की सूची में सलमान खान टॉप पर आ गए हैं। ऋतिक का नंबर बहुत नीचे है।
विज्ञापन


फोर्ब्स इंडिया 100 सेलेब्रिटी की लिस्ट में बॉलीवुड स्टार सलमान खान को पहला स्थान मिला है। उनकी साल की कुल कमाई 244.50 करोड़ रुपए है। उन्होंने यह कमाई फिल्मों से आने वाली कमाई के अलावा स्टेज शो और 'बीइंग ह्यूमन' से प्राप्त हुई है।

पिछले साल इस लिस्ट में शाहरुख खान पहले पायदान पर थे, लेकिन इस बार वे सूची में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।  इसका कारण भी साफ है। शाहरुख की अक्टूबर 2013 से 30 सितंबर 2014 के बीच कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। पैसे जुटाने का समय वही रखा गया था। इधर इस बीच सलमान खान की दो फिल्में किक और जय हो रिलीज हुई थीं। इसके अलावा उन्हें बिग बॉस से भी एक बड़ा पैकेज मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची में अमिताभ बच्चन दूसरे स्थान पर हैं। किक्रेटर महेंद्र सिंह धोनी चौथे और अक्षय कुमार इस सूची में पांचवे स्थान पर चुने गए हैं। कमाई के आधार पर आमिर खान सातवें नंबर पर हैं और विराट कोहली छठें नंबर पर। दीपिका पादुकोन इस सूची में आठवें स्थान पर हैं। नौ नंबर पर ऋतिक रोशन हैं और दसवें नंबर पर सचिन तेंदुलकर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें