फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salim Khan: सलमान को मिली धमकियों पर बोले सलीम खान, 'माफी मांगने का कोई कारण नहीं, हमने कॉकरोच भी नहीं मारा'

Sat, 19 Oct 2024 07:21 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगातार बिश्नोई गैंग की ओर से मिल रही धमकियों पर अब उनके पिता सलीम खान ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि सलमान को किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है, हमने एक कॉकरोच को भी नहीं मारा है।
विज्ञापन
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिल रही धमकियों पर अपना बयान जारी किया है। सलीम खान ने कहा कि सलमान खान को किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसने आज तक एक कॉकरोच भी नहीं मारा। सलीम खान ने कहा, धमकी केवल जबरन वसूली का मामला है। पिछले साल से सलमान खान को हत्या की धमकी मिल रही है। खासतौर पर बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से परिस्थिति अब और भी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन


 

सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
हमने आज तक कॉकरोच भी नहीं मारा
एक इंटरव्यू के दौरान सलीम खान ने कहा, माफी मांगना, ये मानना है कि मैंने मारा है। सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा। हमने कभी किसी कॉकरोच को नहीं मारा। हम इन चीजों पर विश्वास नहीं करते हैं। सलीम खान ने सवाल किया, सलमान खान जाकर माफी मांगे? आपने कितने लोगों से माफी मांगी है? कितने जानवरों की आपने जान बचाई?

Moana 2: थैंक्सगिविंग डे पर सबसे बड़ी ओपनिंग लेगी 'मोआना 2', पांच दिन में करेगी 100 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलीम खान ने लिया बेटे का पक्ष
सलीम खान अपने बेटे के पक्ष में बोलने के लिए सामने आए और उन्होंने कहा कि सलमान ने कोई क्राइम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कोई गुनाह किया है? आपने देखा है? आपको मालूम है, जांच पड़ताल की है? हमने तो कभी बंदूक भी यूज नहीं की। सलीम खान ने कहा, सलमान ने कहा मैं तो था भी नहीं उस समय, उसको नहीं शौक जानवर मारने का, वो जानवर से मोहब्बत करता है।

Pyre: तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में होगा 'पायर' का वर्ल्ड प्रीमियर, विनोद कापड़ी ने जाहिर की खुशी

विज्ञापन

बाबा सिद्दीकी, एनसीपी नेता - फोटो : X / @BabaSiddique
बाबा सिद्दीकी की हत्या में बिश्नोई गैंग का हाथ
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार वाली एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार तीन शूटरों ने उनकी हत्या की थी। हत्या के बाद इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। अब तक छह आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही जांच जारी है। वहीं, सलमान खान को भी बार-बार हत्या की धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें