सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें हेमा के साथ वे और दिलीप कुमार कैमरे को पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सायरा बानो ने लिखा, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हेमा मालिनी!आपकी कृपा और खूबसूरती लंबे समय से कई लोगों के लिए एडमायर होने का जरिया रही है और मैं आभारी हूं कि हमारी फैमिली सालों से एक गहरा रिश्ता शेयर करती आ रही है। सायरा ने आगे लिखा, इस दिन मैं मदद नहीं कर सकती, लेकिन साल 1966 को याद कर सकती हूं, जब हम पहली बार दीवाना के सेट पर मिले थे। वहां मुझे महान राज कपूरजी के जरिए आपसे मेरा परिचय कराने का सौभाग्य मिला था।

सायरा ने पोस्ट में आगे लिखते हुए कहा, 'उस पल के बाद से, एक कलाकार और एक इंसान के तौर पर मेरे मन में आपके लिए गहरा स्नेह रहा है। आपने जो जिंदगी जी है वो मिसाल है और इंस्पिरेशन से कम नहीं है। इतने सालों में आपने मुझे जो लगातार गर्मजोशी और दयालुता दी है, उसके लिए मैं आपकी बहुत तारीफ करती हूं। चाहे वह हमारी बैठकों के जरिए हो या दिल से भेजे गए लगातार मैसेजेस के जरिए। आपको ढेर सारी बधाईयां भेज रही हूं।'