फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे तैमूर ने पूछा पिता से करियर को लेकर सवाल? अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ को कैसे बैलेंस करते हैं सैफ अली खान

Thu, 12 Mar 2026 01:08 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan Son Taimur: सैफ अली खान ने हाल ही में बतौर अभिनेता और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन के बारे में बात की। इसके साथ ही सैफ ने बताया कि उनके बेटे तैमूर ने उनसे अभिनेता के रूप में काम करने को लेकर क्या सवाल किया।
 
विज्ञापन
सैफ और तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना हमेशा से मुश्किल रहा है। कई अभिनेता इस बारे में अपनी राय रख चुके हैं। अभिनेता सैफ अली खान, जो 30 साल से ज्यादा समय से फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी बहन सोहा अली खान के पॉडकास्ट में कई खुलासे किए।

विज्ञापन

तैमूर ने पूछा पिता से अहम सवाल
सोहा अली खान के पॉडकास्ट में सैफ ने बताया कि उनके बेटे तैमूर ने हाल ही में उनसे पूछा, 'पापा, आप फिल्मों में कब तक काम करते रहोगे?' तैमूर की इस बात पर सैफ ने जवाब देते हुए कहा, 'जब तक मैं कर सकता हूं, तब तक। ये मेरा काम है, हमेशा के लिए।' सैफ के इस जवाब पर तैमूर ने कहा, 'नहीं।'

काम को लेकर सैफ की राय
सोहा ने कहा कि शूटिंग के दौरान घर से दूर रहना पड़ता है, इसलिए ये सवाल समझ आता है। सैफ ने बताया कि अब इसमें थोड़ा बदलाव आया है। सफल होने पर संतुलन बनाना मुमकिन है। वे कुछ दोस्तों और साथी अभिनेताओं के बारे में बताते हैं, जो सुबह 7 बजे काम शुरू करते हैं, 9 बजे कैमरा चलता है, दिन भर काम निपटाते हैं और शाम को बच्चों से मिलते हैं। वे 1-2 महीने लगातार काम करते हैं, फिर कुछ समय आराम करते हैं।
विज्ञापन

'हैवान' में नजर आएंगे सैफ
हाल ही में सैफ को जयदीप अहलावत के साथ नेटफ्लिक्स फिल्म 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स' में देखा गया, जो एक एक्शन थ्रिलर है। अब वह फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सैफ के साथ अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'हैवान' 2026 में रिलीज हो सकती है। यह एक हिंदी क्राइम-थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। यह 2016 की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' ने रचा इतिहास, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म; मिले इतने मिलियन व्यूज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें