फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar Vs Toxic: टॉक्सिक के पोस्टपोन होने पर ‘धुरंधर’ के राकेश बेदी ने कसा तंज, कहा- ‘हम तो आ रहे हैं’

Thu, 12 Mar 2026 12:54 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Vs Toxic: 19 मार्च को सिनेमाघरों में सबसे बड़ा क्लैश होने वाला था। इस दिन फिल्म 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' रिलीज होने वाली थी। लेकिन कुछ दिनों पहले 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला किया। अब इस फैसले पर राकेश बेदी ने भी तंज कसा है। 

विज्ञापन
धुरंधर Vs टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में फिल्म के पोस्टपोन होने की वजह बताई। उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के चलते इसे पोस्टपोन करने का फैसला लिया। उनके मुताबिक यह फिल्म भारतीय और विदेशी दर्शकों तक पहुंच के लिए बनाई गई है। इसलिए उन्होंने इसे टालने का फैसला लिया।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने बताया कि अब ये फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होगी। मेकर्स के इस फैसले पर कई लोगों ने तंज कसा कि ‘धुरंधर 2’ के डर के चलते इसे पोस्टपोन किया गया है। अब इस बहस के बीच राकेश बेदी का भी इस फिल्म पर बयान सामने आया है।


हम तो आ रहे हैं- राकेश बेदी 
इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान राकेश बेदी ने फिल्म के पोस्टपोन करने पर तंज कसा। उन्होंंने कहा, ‘टेंशन तो हमारे लिए भी है पश्चिम एशिया में, पर हम तो आ रहे हैं।’ बता दें कि राकेश बेदी ने 'धुरंधर' में जमील जमाली का किरदार निभाया था। 

‘धुरंधर’ का पहला पार्ट पाकिस्तान के साथ-साथ 6 गल्फ देशों में बैन किया गया था। इस फिल्म को एंटी पाकिस्तानी बताया गया था, इसलिए ये बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में बैन थी। हालांकि, जब फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी थी और कई लोगों इसकी तारीफ की थी।


विज्ञापन

फैंस को 19 तारीख का इंतजार
फिलहाल धुरंधर फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन और आर माधवन जैसे कलाकार नजर आएंगे।




वहीं, टॉक्सिक फिल्म अब 4 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों एक्शन-पैक फिल्में हैं, इसलिए फैंस को दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें