फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sai Dharam Tej Health update: जल्द अस्पताल से बाहर आ सकते हैं साई, ट्वीट कर फैंस का जताया था आभार

Thu, 07 Oct 2021 07:53 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साई को अब अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल सकती है। उनके परिवार, करीबी दोस्त और सभी चाहने वाले उनके जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
साई धरम तेज - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉलीवुड अभिनेता सई धरम तेज पिछले महीने 10 सितंबर को बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे। ये घटना दुर्गमचेरुव केबल ब्रिज के पास हुई। साई एक स्पोर्ट्स बाइक चला रहे थे और कीचड़ की वजह से वो फिसल गए और दुर्घटना हो गई थी। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था इससे उनके सिर पर चोट नहीं लगी। हालांकि शरीर पर चोट लगने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और सही इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन


जल्द अस्पताल से छूट सकते हैं साई

इसके बाद अभिनेता पवन कल्याण ने बताया था कि साई कोमा में हैं जिससे सभी फैंस हैरान रह गए थे। अब हाल ही में ऐसी खबर सामने आई है जिससे पता चल रहा है कि साई अब पहले से बेहतर हो रहे हैं और कोमा से बाहर भी आ गए हैं। एक चैनल को मिली जानकारी के अनुसार साई को अब अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल सकती है। उनके परिवार, करीबी दोस्त और सभी चाहने वाले उनके जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।


 

साई धरम तेज - फोटो : Instagram
चार अक्तूबर को साई धरम तेज ने खुद ट्वीट किया जिसे देखकर लग रहा है कि अभिनेता बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे।उन्होंने अपनी फिल्म 'रिपब्लिक' के लिए मिले दर्शकों के प्यार का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'धन्यवाद एक बेहद ही छोटा शब्द है ये बताने के लिए आपने मुझे और मेरी फिल्म रिपब्लिक को जो प्यार दिखाया वो कितना अच्छा था'।



विज्ञापन

साई धरम तेज - फोटो : सोशल मीडिया
माधापुर पुलिस ने साई धरम तेज के खिलाफ तेज रफ्तार से बाइक चलाने और जान जोखिम में डालने का मामला दर्ज किया था। हालांकि उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था ऐसे में उनके सिर पर चोट नहीं लगी। साई की आंखों , छाती और कमर के दूसरे हिस्से पर काफी चोटें लगी हैं। उनकी दुर्घटना की खबर सुनते ही परिवार के लोगों में भाई वैष्णव तेज, अंकल पवन कल्याण और कजिन वरुण तेज अस्पताल पहुंचे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें