इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में साशा के निकनेम से मशहूर शाहिद कपूर `आर... राजकुमार' के प्रमोशंस में खूब बिजी हैं। यह फिल्म और इससे पहले आई फिल्म `फटा पोस्टर निकला हीरो' में शाहिद ने अपनी हीरोइन को जमकर मनाया है और उनकी नायिका मान भी गईं।
रील लाइफ से अलग रियल लाइफ में शाहिद इस मामले में काफी अनलकी मालूम होते हैं। तभी तो आज के दौर में जब एक फिल्म के हिट होते ही हीरोज अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने की घोषणा कर रहे हैं, शाहिद के लिए शादी तो दूर, एक गर्लफ्रेंड तक नहीं है।
ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई स्टार हैंडसम हो, उसके लाखों फैन्स हों और वह सिंगल भी हो। इसीलिए इस मुद्दे पर फिल्म प्रमोशन के दौरान कई बार शाहिद से सवाल भी पूछे गए हैं, पर संजीदा स्वभाव के शाहिद इन सवालों को बहुत खूबसूरती से टाल देते हैं।
अब खबरों की मानें तो सच्चाई ये है कि ऐसे सवाल उन्हें काफी चोट पहुंचाते हैं। अब तक जो खबर पढ़ने-सुनने को मिलती रही है, उसके अनुसार शाहिद करीना कपूर, विद्या बालन और प्रियंका चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। इन तीनों से ब्रेकअप के बाद शाहिद ने अलगाव के बारे में कोई हो-हल्ला भी नहीं किया।
कहा तो यहां तक जाता है कि पहले ब्रेकअप के बाद उन्हें संभलने में वक्त भी लगा। नतीजा यह है कि प्यार में उन्हें सफलता हासिल नहीं हो रही। प्यार ही नहीं, इतने प्रतिभाशाली स्टार को फिल्मों में भी सफलता हासिल नहीं हो पा रही है।
शाहिद खुद भी इस बात को समझ रहे हैं और शायद इसीलिए वह यह स्वीकार करने में गुरेज नहीं कर रहे कि उन्हें थोड़े लक की जरूरत है। पर उनके फैन्स मानते हैं कि उन्हें लक के साथ लव की भी जरूरत है।
शाहिद अपने कैरियर पर इतना फोकस्ड हैं कि अपनी लव लाइफ पर ध्यान ही नहीं दे पा रहे हैं। फिलहाल वह आने वाली फिल्म `हैदर’ में पूरी तरह मन लगाए हैं। शाहिद को भले ही फर्क न पड़े, लेकिन उनके फैन्स उन्हें खुश और सक्सेजफुल देखना चाहते हैं। वह तो यही दुआ करेंगे कि शाहिद पर जल्द से जल्द लव और लक दोनों अपनी कृपा बरसाएं।