बुलेट राजा फिल्म के बाद इस फिल्म में एक खास भूमिका करने वाले विद्युत को एक तोहफा मिला है।
भले ही अपनी पहली फिल्म फोर्स में विद्युत जामवाल ने नेगेटिव किरदार अदा किया था, लेकिन उन्हें अब लगातार पॉजिटिव भूमिकाएं मिल रही हैं। इधर उन्होंने तीन फिल्में साइन की हैं, जो पूरी तरह एक्शन पैक्ड हैं।
इन फिल्मों में विद्युत को लीड भूमिकाएं सौंपी जा रही हैं। फिल्म कमांडो में हॉलीवुड के स्तर का एक्शन करने के बाद बॉलीवुड के निर्माताओं की नजर उन पर जा चुकी है। उन्हें राजकुमार संतोषी, विपुल शाह और राम माधवानी जैसे फिल्मकारों ने साइन कर लिया है।
इसी सप्ताह विद्युत की फिल्म बुलेट राजा रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने एक खास किरदार अदा किया है। राम माधवानी की फिल्म के लिए कहा जा रहा है कि यह हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 300 की रीमक होगी।
लेकिन विद्युत का साफ कहना है कि यह किसी भी फिल्म की रीमेक नहीं है। विद्युत के बारे में बॉलीवुड के जानकारों का कहना है कि वे नई पीढ़ी के सबसे विश्वसनीय एक्शन स्टार हैं। उनका एक्शन नकली नहीं लगता है। उन्होंने अपनी बॉडी पर इतनी मेहनत की है कि एक्शन के मामले में वे हॉलीवुड को टक्कर देने की क्षमता रखते हैं।