पिछले कुछ दिनों से रुस्लान मुमताज भारी बारिश और बाढ़ के बीच हिमाचल प्रदेश के मनाली में फंसे हुए थे। एक्टर लगातार सोशल मीडिया पर अपना अपडेट दे रहे थे। अब एक्टर वहां से सुरक्षित वापस मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा की है।
एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेरी जान बख्शने के लिए धन्यवाद। दूसरे वीडियो पर उन्होंने लिखा- बाय बाय, दोबारा मिलेंगे। जब आपका मूड अच्छा होगा। इसी के साथ उन्होंने फ्लाइट की टिकट दिखाते हुए लिखा- बस प्रार्थना
कीजिए कि मुंबई पहुंच जाऊं। गुड बाय मनाली।

कुछ दिनों पहले एक्टर मनाली का वीडियो शेयर किया था. उन्होंने कहा था, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं मनाली में फंस जाऊंगा। जहां कोई नेटवर्क नहीं है. घर वापस जाने का कोई रास्ता नहीं है। सड़कें ब्लॉक हैं जिस कारण मैं शूट भी नहीं कर पा रहा हूं। मैंने सामने से एक सुंदर जगह को भयानक होते देखा है। मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा है कि इसे देखकर मुझे खुश होना चाहिए या दुखी, बहुत ही सुंदर जगह में कठिन समय'। मुझे ये भी नहीं पता कि मुझे खुश होना चाहिए, दुखी होना चाहिए, आभारी होना चाहिए, कृतज्ञ होना चाहिए। आगे अपडेट देते हुए उन्होंने बताया था, 'बारिश रुक गई है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं होटल में हूं। मैं ठीक हूं। हम जल्द ही मुंबई पहुंच जाएंगे।
यह भी पढ़ें: धनुष से तलाक के बाद दूसरी शादी करने जा रहीं ऐश्वर्या रजनीकांत? जानें वायरल खबर का सच