फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghubir Yadav: रघुबीर यादव ने सिखाया जिंदगी जीने का फलसफा, बोले- जीवन में संघर्ष जैसी कोई चीज नहीं

Fri, 14 Jul 2023 12:31 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रघुबीर यादव ने जीवन में अपने संघर्षों से सीख लेने की सलाह दी और कहा कि अगर कोई जीवन में संघर्ष नहीं करेगा तो वह कभी कुछ नहीं सीख पाएगा।
विज्ञापन
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रोहित रॉय ने हाल ही में अभिनेता रघुबीर यादव का एक प्रेरक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने जीवन के संघर्षों के बारे में बात की और बताया कि कैसे किसी को परेशान होने के बजाय उन्हें सीखने के रूप में लेना चाहिए। वीडियो में रघुबीर ने कहा कि संघर्ष क्या है? जीवन में कोई संघर्ष नहीं है। संघर्ष तब था, जब आपको स्कूल जाना था। अगर, आपने सोचा होता कि यह एक संघर्ष था तो आप जीवन में कभी कुछ नहीं सीख पाते।

विज्ञापन
Trending Videos

रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि अगर कोई जीवन में संघर्ष नहीं करेगा तो वह कभी कुछ नहीं सीख पाएगा। यह संघर्ष नहीं है। यह आपकी कड़ी मेहनत है और आप इससे सीख रहे हैं। अगर, आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप कहीं नहीं पहुंचेंगे, इसलिए यदि आप किसी चीज को सीखने को संघर्ष कहते हैं तो यह अनुचित है। उन्होंने साझा किया कि उनके जीवन के सबसे 'खूबसूरत' दिन वे थे, जब वह पारसी थिएटर में संघर्ष कर रहे थे।

Hansal Mehta: पेट के संक्रमण से परेशान हुए हंसल मेहता, महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निकाली भड़ास

 

रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने कहा कि मेरे लिए मेरे सबसे खूबसूरत दिन वे थे, जब मैं छह साल तक पारसी थिएटर में था, जहां मैं भूखा मर जाता था और फिर भी सीखता रहता था। अपनी समस्याओं का आनंद लें। इससे आपको मदद मिलेगी। बता दें कि रघुबीर ने 'पंचायत' वेब सीरीज में प्रधान जी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता।

Jawan: जवान में शाहरुख खान के सिर पर बने टैटू में लिखी है यह खास बात, नई तस्वीर से हुआ खुलासा

 
विज्ञापन

रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रोहित रॉय ने लिखा, “जिंदगी एहसासों की, अनुभवों की, यादों की एक यात्रा है, जितना अधिक आप जमा करेंगे, उतना ही खुश होंगे। अगर, आप उपरोक्त सभी को सकारात्मक रूप से देखना सीख लेंगे तो जिंदगी क्या है, बस एक कहानी है, गम और खुशियां, दोनों ही आनी जानी है।

Filmy Wrap: एक्टिंग से ब्रेक लेंगी सामंथा और रिवीजन कमेटी के हवाले ‘OMG 2’, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें