फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rubina Dilaik: कार एक्सीडेंट के बाद से सदमे में हैं रुबीना, हेल्थ अपडेट साझा करते हुए बताया कहां आईं चोटें

Sun, 11 Jun 2023 04:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रुबीना दिलैक हाल ही में कार एक्सीडेंट का शिकार हुई थीं, जिसकी जानकारी उनके पति व अभिनेता अभिनव शुक्ला ने दी थी। अब अभिनत्री ने खुद हेल्थ अपडेट दिया साझा किया है। 
विज्ञापन
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रुबीना दिलैक और उनके पति व अभिनेता अभिनव शुक्ला टीवी जगत के जाने माने कलाकार हैं। अभिनेत्री हाल ही में कार एक्सीडेंट का शिकार हुई थीं, जिसकी जानकारी उनके पति अभिनव शुक्ला ने 10 जून को ट्वीट कर दी थी। अभिनव ने घटनास्थल की तस्वीरें साझा करते हुए रुबीना के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। वहीं अब अभिनेत्री ने खुद ट्वीट करते हुए ताजा हेल्थ अपडेट दिया है।

विज्ञापन


Sunny Deol: 'डिस्ट्रीब्यूटर्स कहते थे नहीं खरीदेंगे गदर एक प्रेम कथा', सनी देओल बोले-इसे पंजाबी फिल्म बताते थे

अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभिनव शुक्ला ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार की फोटोज साझा किए थे। इसके साथ लिखा था, 'यह हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है। फोन पर बात करते हुए ट्रैफिक लाइट्स जंप करने वाले मूर्खों से सावधान रहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी बाद में साझा की जाएगी। रुबीना कार के अंदर थीं, वह ठीक हैं। उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रहे हैं।'

Shahid Kapoor: आलिया भट्ट के मां बनने पर यह कमेंट करना शाहिद कपूर को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

 

रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : insta
वहीं, अब रुबीना ने अभिनव के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'एक्सीडेंट की वजह से मेरे सिर और पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी। फिलहाल मैं सदमे में हूं, लेकिन हमने मेडिकल टेस्ट कराया, सब कुछ ठीक है। लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है, लेकिन नुकसान हुआ है। मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि हमारी और अपनी सुरक्षा के लिए सड़क के नियमों का ध्यान रखें।

विज्ञापन

रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अपनी पोस्ट में अभिनव ने मुंबई पुलिस को भी टैग किया था और लिखा था कि मुंबई पुलिस हम आपसे सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं। एक्टर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई पुलिस ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी थी, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और कार्रवाई हुई। वहीं रुबीना के फैंस लगातार उनके स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहे थे। वहीं अब अभिनेत्री की पोस्ट पर वे प्यार बरसा रहे हैं।

Sanjay Kapoor: "मेरा लुक फिल्म में फिट बैठता है", संजय कपूर ने 'ब्लडी डैडी' में की अपने किरदार की सराहना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें