एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने दुनिया भर में अपनी सफलता का परचम लहराया है। 12 मार्च को 95 वें अकादमी पुरस्कार में फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार जीता था, जिसके बाद से देश का नाम दुनिया भर में रोशन हो गया। 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस गाने ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता उस गाने के कलाकार और फिल्म के निर्देशक को ऑस्कर में शामिल होने के लिए मुफ्त टिकट नहीं दिया गया था।