अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें यह तस्वीर इंटरनेट पर मिली। यह साल 1977 में उनकी फिल्म 'शालीमार' के हाई प्रोफाइल मुहूर्त के कार्यक्रम पर खींची गई थी, जिसके लिए उन्होंने एक प्लंजिंग नेकलाइन वाला सिल्वर गाउन पहना था। उस दौरान उनके डिजाइनर मणि रबादी ने गाउन की फिटिंग के लिए सचमुच उन्हें गाउन के साथ सिल दिया था। अभिनेत्री ने बताया कि वह गाउन इतनी बेहतरीन तरीके से फिट किया था कि इसने कई लोगों का ध्यान खींचा था।
Bollywood: कम बजट में बनी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल, कमाई के आंकड़े कर देंगे हैरान
जीनत अमान ने यह भी बताया कि उस दिन कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार वहां मौजूद थे, जिनमें जीना लोलोब्रिजिडा भी शामिल थीं। रेक्स हैरिसन इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे, लेकिन वह फिल्म का हिस्सा थे। एक दिन शूटिंग के सेट पर उन्होंने मुझसे कहा कि तुम जैसी खूबसूरत लड़की को तुरंत शादी कर लेनी चाहिए। उस समय मुझे बहुत हंसी आई थी। वह बात सुनने के बाद मुझे लगता है कि यह शादी करने का एक भयानक कारण है।
Sara Ali: गैसलाइट के बाद ये होगा सारा का अगला प्रोजेक्ट, जल्दी ही फ्लोर पर आएगी फिल्म