एक्ट्रेस रोजलिन कैंसर से जंग लड़ रही हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी इस बीमारी के बारे में फैंस को बताया। एक बार फिर रोजलिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां, सविता भाभी फेम एक्ट्रेस का बाल्ड लुक काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह लाल रंग की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका आत्मविश्वास देखने लायक है। इस पोस्ट के जरिए सविता भाभी ने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है।