फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajeeta Kochhar Passed Away: नहीं रहीं दिग्गज अदाकारा रजिता कोचर, मुंबई में ली आखिरी सांस

Sat, 24 Dec 2022 05:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनकी भतीजी नुपुर कमपानी ने दी। उन्होंने बताया कि पेट में दर्द ओर सांस में तकलीफ होने के बाद एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
Rajeeta Kochhar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अदाकारा रजिता कोचर इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। 70 वर्ष की उम्र में एक्ट्रेस ने मुंबई में आखिरी सांस ली। बता दें कि रजिता कोचर ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में शानदार रोल अदा किए। इनमें 'तंत्र', 'कवच- काली शक्तियों से', 'कहानी घर घर की' शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किडनी फेलियर के कारण एक्ट्रेस का निधन हुआ है। 

विज्ञापन


एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनकी भतीजी नुपुर कमपानी ने दी। उन्होंने बताया कि पेट में दर्द ओर सांस में तकलीफ होने के बाद एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि और बिगड़ गई। इसके बाद उनका निधन हो गया।
Year Ender 2022: इस साल दुनिया को अलविदा कह गए साउथ के ये सितारे, कई सेलेब्स पर टूटा दुखों का पहाड़
विज्ञापन


नुपुर कमपानी ने मीडिया बातचीत के दौरान कहा कि रजिता कोचर को सितंबर 2021 में ब्रेन स्ट्रोक आया था। इस वजह से वह पैरलिसिस से जूझ रही थीं। नुपुर ने आगे कहा कि 'उनकी तबीयत में सुधार देखा जा रहा था, लेकिन 20 दिसंबर को उन्होंने सांस लेने में दिक्कत और पेट दर्द की शिकायत की। हमने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। उनकी हालत 23 दिसंबर को काफी खराब हो गई थी, फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन, वह रात के सवा 10 बजे गुजर गईं।'
विज्ञापन

Angoor to Cirkus: शेक्सपियर के नाटकों पर बनी 10 बॉलीवुड फिल्में,विशाल भारद्वाज अब चौथी की तैयारी में

नुपुर ने एक्ट्रेस से हुई अपनी बातचीत को याद करते हुए कहा, 'जब 23 दिसंबर की शाम को मैं उनसे मिली तो उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे सब चीजों के लिए शुक्रिया कहा। मैंने उनसे कहा कि उन्हें मेरे लिए जीना होगा तो उन्होंने हामी भरी। यही मेरी उनसे आखिरी बात हुई थी। मुझे ऐसा लगता है कि उनको पता चल गया था कि अब वह जाने वाली हैं।' नुपुर ने कहा कि एक्ट्रेस उनके लिए मां के जैसी थीं। उनको को-एक्टर्स भी उन्हें मां कहकर ही बुलाया करते थे। 
Ankit Gupta: बिग बॉस 16 से बाहर जाते ही चमकी अंकित गुप्ता की किस्मत! नए शो में मिली एंट्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें